विज्ञापन
This Article is From Dec 08, 2025

10 दिसंबर को जयपुर में एकजुट होंगे राजस्थान के प्रवासी, सीएम भजनलाल सरकार के विजन की करेंगे चर्चा

प्रवासी राजस्थानी दिवस 2025 के समारोह की शुरुआत ‘प्रगति पथ’ प्रदर्शनी के उद्घाटन के साथ होगी. साथ ही समापन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगा, जिसमें घूमर और कालबेलिया जैसे पारंपरिक राजस्थानी नृत्य होंगे.

10 दिसंबर को जयपुर में एकजुट होंगे राजस्थान के प्रवासी, सीएम भजनलाल सरकार के विजन की करेंगे चर्चा
10 दिसंबर को जयपुर में एकजुट होंगे राजस्थान के प्रवासी

Pravasi Rajasthanni Diwas 2025: राजस्थान अपने वाइब्रेंट प्रवासी समुदाय के स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इस बार 10 दिसंबर को प्रवासी राजस्थानी दिवस 2025 जयपुर के जेईसीसी सभागार में आयोजित होगा. समारोह के उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा प्रवासी राजस्थानी समुदाय के साथ आपसी संबंधों को बढ़ाने, राज्य के आर्थिक विकास, वैश्विक साझेदारी और गहरे सांस्कृतिक जुड़ाव के लिए अपनी सरकार के विज़न के बारे में चर्चा करेंगे. 

प्रगति पथ प्रदर्शनी का उद्घाटन

सभागार में समारोह की शुरुआत राजस्थान की विकास यात्रा और वर्तमान सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की झलक दिखाने वाली प्रदर्शनी ‘प्रगति पथ' के उद्घाटन के साथ होगी. इसके बाद  उद्योग और वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का स्वागत उद्बोधन होगा. साथ ही, उद्घाटन सत्र में देश के कारोबार और उद्योग जगत की शीर्ष हस्तियां भी शामिल होंगी, जिनमें वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, पीरामल ग्रुप के चेयरमैन अजय पीरामल और टाटा पावर के सीईओ और एमडी प्रवीर सिन्हा शामिल हैं.

विशेष फिल्म का प्रदर्शन

इसके अलावा, उद्घाटन सत्र में राजस्थान और प्रवासी राजस्थानी समुदाय के बीच हमेशा से रहे भावनात्मक जुड़ाव और साझा विरासत को एक विशेष फिल्म के जरिए प्रदर्शित किया जाएगा. साथ ही, इस अवसर पर 1 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों (एमओयू) की ग्राउंडब्रेकिंग भी की जाएगी. इन्हें मिला कर राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के बाद से धरातल पर शुरू हुई परियोजनाओं की कुल मूल्य 8 लाख करोड़ रुपये हो जाएगी.

सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगा समापन

प्रवासी राजस्थानी दिवस का एक और खास आकर्षण प्रवासी राजस्थानियों (NRRs) के साथ ओपन हाउस सत्र है, जिसमें राजस्थान के विकास हेतु प्रवासी राजस्थानियों का सहयोग बढ़ाने और निवेश के अवसरों पर खुला और सार्थक संवाद होगा. उद्घाटन सत्र और ओपन हाउस सत्र के अलावा, ‘प्रवासी राजस्थानी दिवस 2025' में विषय आधारित सात सेक्टोरल सत्रों का भी आयोजन किया गया है, जिनमें रिन्यूएबल एनर्जी, पर्यटन, शिक्षा, उद्योग, स्वास्थ्य, जल संसाधन और माइनिंग शामिल हैं. प्रवासी राजस्थानी दिवस का समापन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगा, जिसमें घूमर और कालबेलिया जैसे पारंपरिक राजस्थानी नृत्य होंगे, साथ ही जाने-माने कलाकारों का एक फ्यूज़न परफॉर्मेंस भी होगा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com