प्रयागराज का सेबिया अमरूद बना सेहत का सुपरफूड, इम्युनिटी से दिल तक देता है लाभ

प्रयागराज का सेबिया अमरूद स्वाद और सेहत का अनोखा संगम है. हल्की खुशबू और लाल गूदे वाला यह खास फल इम्युनिटी बढ़ाने पाचन सुधारने और दिल को स्वस्थ रखने में मददगार माना जाता है. सर्दियों में इसकी मांग सबसे ज्यादा रहती है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर.

Health News: प्रकृति ने इंसान को कई ऐसे फल दिए हैं जो स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखते हैं. इन्हीं में एक खास फल है प्रयागराज का सेबिया अमरूद जिसे सुर्खा अमरूद भी कहा जाता है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की उपजाऊ मिट्टी और अनुकूल जलवायु इसे खास बनाती है.

जीआई टैग से मिली पहचान

साल 2007 में इस अमरूद को जीआई टैग मिला. यह सर्दियों में सबसे ज्यादा बिकता है और इसकी कीमत 100 से 150 रुपए प्रति किलो तक पहुंच जाती है. देश ही नहीं विदेशों में भी इसकी मांग रहती है. इसकी बाहरी छाल हल्की पीली हरी होती है जबकि अंदर का गूदा गहरा लाल या गुलाबी होता है. गूदा सेब जैसा दिखता और महकता है इसलिए इसे सेबिया नाम दिया गया.

Advertisement

इम्युनिटी बढ़ाने में असरदार

सेबिया अमरूद में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है जो संतरे से भी ज्यादा माना जाता है. इसका नियमित सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है. सर्दियों में सर्दी खांसी जैसी समस्याओं से बचाव में यह सहायक है.

पाचन और दिल के लिए फायदेमंद

इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है. कब्ज की समस्या दूर करने और आंतों को स्वस्थ रखने में यह मदद करता है. इसमें मौजूद पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखते हैं और कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक हैं. इससे हृदय रोगों का खतरा घटता है.

वजन और डायबिटीज में उपयोगी

कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर होने के कारण यह वजन घटाने वालों के लिए अच्छा विकल्प है. इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है. डायबिटीज के मरीज भी इसे सीमित मात्रा में ले सकते हैं क्योंकि यह ब्लड शुगर को तेजी से नहीं बढ़ाता.

त्वचा के लिए भी लाभकारी

इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को स्वस्थ रखते हैं. उम्र बढ़ने के प्रभाव को कम करने और सूजन घटाने में भी यह फल मददगार है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल ने हाई कोर्ट में दायर की याचिका, सुधांश पंत पर कर दिया बड़ा खुलासा