विज्ञापन
This Article is From Jun 23, 2024

राजस्थान में Pre D.El.Ed परीक्षा का Admit Card हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड

प्री-डीएलएड परीक्षा (Pre D.El.Ed Exam) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. इस बार वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय इस परीक्षा का आयोजन कर रहा है.

राजस्थान में Pre D.El.Ed परीक्षा का Admit Card हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Rajasthan Pre D.El.Ed Exam: राजस्थान में  प्री-डीएलएड परीक्षा (Pre D.El.Ed Exam) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. यह परीक्षा डीएलएड कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है. इस बार वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय इस परीक्षा का आयोजन कर रहा है. प्रदेश में इस परीक्षा के लिए अलग-अलग शहरों में कई परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. जहां उम्मीदवार परीक्षा देंगे. इस परीक्षा का आयोजन 30 जून को किया जाएगा.

परीक्षा के समन्वयक डॉ रवि गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष 6 लाख 45 हजार 454 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है. यह परीक्षा 30 जून 2024 को दोपहर 12:30 से 3:30 बजे आयोजित की जाएगी. राजस्थान में इसके लिए 1917 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. 

समय से नहीं पहुंचने वाले परीक्षा से होंगे वंचित

अभ्यर्थी को सुबह 11:00 बजे से 12:00 बजे तक परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा. इसके बाद आने वालों को प्रवेश नहीं मिलेगा. उन्होंने कहा कि परीक्षा आयोजन संबंधित तैयारियां अंतिम चरण में हैं. 

अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र वेबसाइट https://predeledraj2024.in से डाउनलोड सकते हैं. विश्वविधालय ने कहा है कि विद्यार्थी एडमिट कार्ड के निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें. प्रवेश पत्र में कोई समस्या होने पर तत्काल वेबसाइट पर मौजूद हेल्पलाइन नंबर अथवा समन्वयक कार्यालय में 9116828238 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.

परीक्षा केंद्रों पर किन चीजों की अनुमति

परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश पत्र, नीले/काले रंग की स्याही का पारदर्शी बॉलपेन, एक नया रंगीन पासपोर्ट फोटो, वैध फोटो पहचान पत्र (मतदाता पहचान कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, पैन कार्ड) लेकर ही आ सकते हैं. परीक्षा केंद्र के परिसर में किसी प्रकार का मोबाइल फोन, ब्ल्यूटूथ, किसी भी प्रकार की घड़ी, कैलकुलेटर, लॉग टेबल, व्हाइटनर, स्लाइड रूल, ज्योमेट्री बॉक्स, नोट जैसी चीजें लाने की अनुमति नहीं है. फोटो पहचान पत्र के आधार पर पहचान सुनिश्चित हो जाने, गहन तलाशी के उपरान्त ही परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा. परीक्षा समाप्ति के बाद ही परीक्षार्थी प्रयुक्त प्रश्न पत्र बुकलेट एवं ओएमआर की कार्बन कॉपी अपने साथ ले जा सकेंगे.

यह भी पढ़ेंः NEET यूजी पेपर लीक मामले में हुआ Exclusive खुलासा, इंटर स्टेट रैकेट ने 34 लोगों को इतने लाख में बेचा था पेपर

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com