विज्ञापन

Droupadi Murmu Birthday: राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज मना रही हैं 66वां जन्‍मदिन, राजस्थान के सीएम और पूर्व CM ने इस तरह दी बधाई

President Droupadi Murmu 66th Birthday: 25 जुलाई 2022 को द्रौपदी मुर्मू ने भारत के 15वें राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण किया था. राष्ट्रपति बनने वाली वे देश की पहली आदिवासी महिला हैं. आज उनका 66वां जन्मदिन है.

Droupadi Murmu Birthday: राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज मना रही हैं 66वां जन्‍मदिन, राजस्थान के सीएम और पूर्व CM ने इस तरह दी बधाई

Rajasthan News: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) आज अपना 66वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर दुनियाभर से उन्हें शुभकामना संदेश आ रहे हैं. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने सोशल मीडिया के जरिए बधाई देते हुए राष्ट्रपति की दीर्घ आयु एवं अच्छा स्वास्थ्य की कामना की है.

राजस्थान के सीएम और पूर्व CM ने दी बधाई

इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री ने बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, 'शुचिता, सौम्यता, सादगी एवं नारी सशक्तिकरण की प्रतीक महामहिम राष्ट्रपति महोदया द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आप सौ साल जिएं. आपका मार्गदर्शन निरंतर प्राप्त होता रहे, इसी कामना के साथ प्रभु श्रीराम से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना करता हूं.' वहीं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स पर लिखा, 'महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर आपको दीर्घ आयु एवं अच्छा स्वास्थ्य दें.'

आज राष्ट्रपति का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

राष्ट्रपति भवन से जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 'राष्ट्रपति मुर्मू आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांगजन संस्थान का दौरा करेंगी. इस दौरान वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी और उसके बाद वह संस्थान परिसर में औपचारिक रूप से एक पौधा लगाएंगी, जो विकास और नवीनीकरण का प्रतीक है. इसके बाद वे प्रोस्थेटिक्स और ऑर्थोटिक्स कार्यशाला का निरीक्षण करेंगी, जिसमें शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के जीवन को बेहतर बनाने में पुनर्वास सेवाओं के महत्व पर जोर दिया जाएगा. 

दिव्यांग बच्चों-कर्मचारियों को करेंगी संबोधित

राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे में 'क्रॉस डिसेबिलिटी अर्ली इंटरवेंशन सेंटर' का दौरा भी शामिल होगा, जहां वह उपचार करा रहे बच्चों से बातचीत करेंगी, उनके स्वास्थ्य में हो रही प्रगति के बारे में जानकारी हासिल करेंगी. दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा और उपलब्धियों को उजागर करते हुए राष्ट्रपति के लिए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है, जिसमें उन बच्चों के विविध कौशल और क्षमताओं का प्रदर्शन किया जाएगा. बयान में कहा गया है कि प्रस्तुतियों के बाद राष्ट्रपति मुर्मू संस्थान के बच्चों और कर्मचारियों को संबोधित करेंगे.

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Previous Article
Rajasthan Doctors Strike: रेजिडेंट डॉक्टर खत्म करेंगे हड़ताल, कोर्ट ने दिए कमेटी बनाने के आदेश
Droupadi Murmu Birthday: राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज मना रही हैं 66वां जन्‍मदिन, राजस्थान के सीएम और पूर्व CM ने इस तरह दी बधाई
Karauli snake attack fear cobra bite in manchi gaav Rajasthan
Next Article
एक ही परिवार के 5 सदस्यों को सांप ने काटा, पिता-पुत्र की मौत; बार-बार सांप के अटैक से खौफ में जी रहे लोग
Close