बांसवाड़ा में पुजारी की गोली मारकर हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में एक पुजारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. दूसरी ओर इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins
बांसवाड़ा में पुजारी की गोली मारकर हत्या. मृतक पुजारी की फाइल फोटो.

Banswara News: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां अज्ञात बदमाशों ने एक पुजारी की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना की जानकारी सामने आते ही लोगों में आक्रोश की लहर फैल गई है. दूसरी ओर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.  

मिली जानकारी के अनुसार बांसवाड़ा जिले के सदर थाना क्षेत्र के जानामेडी गांव में तीन अज्ञात बदमाशों ने एक मंदिर में पूजा कर रहे पुजारी को सीने पर गोली मारकर हत्या कर दी. पुजारी को गोली लगने पर उपचार के लिए एमजी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. मृतक पुजारी की पहचान रणछोड़ पुत्र रामजी के रूप में हुई है. उसके शव को मोर्चरी में रख दिया गया है.

Advertisement
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार रणछोड़ रोजाना शाम को मंदिर में पूजा कर रहे थे, इस दौरान मोटर साइकिल पर तीन अज्ञात व्यक्ति आए और आते ही उन्होंने मृतक पुजारी पर फायरिंग कर दी. जिससे सीने पर गोली लगने से उसकी मौत हो गई है.


घटना के बाद ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी. इस पर पुलिस अधीक्षक अभिजीत सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कान सिंह भाटी ,पुलिस उप अधीक्षक सूर्यवीर सिंह राठौड़ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया और साथ ही गोली मारने वाले लोगों को पकड़ने के लिए जिले में नाकाबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है. वहीं मृतक के बेटे ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ सदर थाना में मामला दर्ज कराया है. 

यह भी पढ़ें - बांसवाड़ा के इस गांव में है 'सरपंच दंपति' का राज, 36 साल से पति-पत्नी ही बन रहे हैं गांव के सरपंच