विज्ञापन
This Article is From Nov 17, 2025

किरोड़ी लाल संग किसानों के मुद्दे पर 2 घंटे चली बैठक, राहुल कस्वां के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल से हुई वार्ता

राहुल कस्वां किसानों के बकाया 500 करोड़ के बीमा क्लेम को जल्द से जल्द दिलवाने सहित डीएपी-यूरिया की किल्लत समाप्त करने समेत किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे.

किरोड़ी लाल संग किसानों के मुद्दे पर 2 घंटे चली बैठक, राहुल कस्वां के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल से हुई वार्ता
किरोड़ी लाल के साथ 2 घंटे चली प्रतिनिधिमंडल की वार्ता

Rajasthan News: कांग्रेस सांसद राहुल कस्वां ने सोमवार को जनप्रतिनिधियों के साथ किसानों की समस्याओं को लेकर जयपुर में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा से मुलाकात की है. इस दौरान जयपुर के कृषि पंत भवन में कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत समेत विभाग के तमात अधिकारी बैठक में मौजूद रहे. कृषि पंत भवन में किसानों के विभिन्न मुद्दे को लेकर लंबी बातचीत हुई. इससे पहले पुलिस ने राहुल कस्वां के नेतृत्व में जयपुर जा रहे ट्रैक्टर मार्च को रतनपुरा गांव के पास रोक दिया गया था.

कृषि मंत्री से मिलने पहुंचा प्रतिनिधिमंडल 

इसके बाद किसानों का 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जयपुर में पंत कृषि भवन में कृषि मंत्री से मिलने पहुंचा. राहुल कस्वां के साथ रतनगढ़ से विधायक पूसाराम गोदारा, तारानगर से विधायक नरेंद्र बुडानिया, नोहर विधायक अमित चाचान, और सुजानगढ़ से विधायक मनोज मेघवाल भी पंत कृषि भवन में किरोड़ी लाल मीणा से मिलने पहुंचे.

किसानों के मुद्दें पर राहुल कस्वां का प्रदर्शन

बता दें कि राहुल कस्वां किसानों के बकाया 500 करोड़ के बीमा क्लेम को जल्द से जल्द दिलवाने सहित डीएपी-यूरिया की किल्लत समाप्त करने, समर्थन मूल्य पर खरीद, बीमा पोर्टल त्रुटियों का समाधान और कृषि कनेक्शन जारी करने की मांग को लेकर अन्य मांगो को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. कृषि मंत्री से मुलाकात के बाद प्रतिनिधिमंडल ने उनका आभार जताया. इस दौरान किरोड़ी ने ने सभी मांगों के समाधान के लिए आश्वस्त किया है.

कृषि मंत्री से मुलाकात के बाद राहुल कस्वां ने कहा कि हमारी कोई आर्थिक मांग नहीं थी. हमारी मांग तकनीकी थी. इसमें एक प्रमुख मांग ये थी कि खरीफ 2021 की क्लेम राशि का था. इसी सरकार ने 29 फरवरी 2024 को किसान के पक्ष में फैसला देते हुए 500 करोड़ का क्लेम पास कर दिया था. इसके बाद बीमा कंपनी ने इस पर शिकायत दर्ज कराई. इस फैसले इसी साल 18 अगस्त को रद्द कर दिया था. इससे किसानों का नुकसान हुआ था.

मंत्री महोदय से आज बात हुई है. इसके बाद विभाग ने माना है कि वह फिर से इस पर ध्यान देकर चरणबद्ध रूप से कार्रवाई करेंगे. इससे हमारी जो राह क्लेम मिलने की बंद हो गई थी, वह खुल गई है. - राहुल कस्वां
Latest and Breaking News on NDTV

नरेंद्र बुडानिया ने मंत्री जी किया धन्यवाद

वार्ता के बाद विधायक नरेंद्र बुडानिया ने कहा कि मंत्री जी ने हमारी मांगों को हल करने के लिए कहा है, उनका धन्यवाद. हमारी वार्ता बहुत अच्छी रही है. ऐसी वार्ता मेरे राजनीतिक काल में मैंने कभी नहीं देखी. इन्होंने हमारी बीमा की रकम और अन्य मांगो को हल करने का वादा किया है. 

वहीं, कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि बीमा क्लेम, जल जीवन मिशन की प्रगति, फर्टिलाइजर, एमएसपी के टोकन, पीएम धंधा ने योजना की शिकायत, झींगा मछली की मांग को लेकर आए थे. सभी मांगों का पत्र भारत सरकार को भेजा जाएगा. ये पूरी तरह से संतुष्ट है. इनके मामले में जो पेंडेंसी है, उस पत्रावली को मुख्यमंत्री के पास भेजेंगे. वहीं, तीन जगह सुजानगढ, रतनगढ़, बीदासर- वहां डीएपी की सप्लाई की कोई समस्या है. इसे हल करवाया जाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com