विज्ञापन
This Article is From Oct 03, 2025

Rajasthan Rain: मानसून की विदाई के बाद भी राजस्थान में बारिश का दौर जारी; आज इन 12 जिलों में येलो अलर्ट

Jaipur Weather: जयपुर में पिछले तीन दिनों से बादल झमाझम बरस रहे हैं. पिछले 24 घंटों में अलवर, धौलपुर, करौली, नागौर और जोधपुर में भी बारिश दर्ज की गई है.

Rajasthan Rain: मानसून की विदाई के बाद भी राजस्थान में बारिश का दौर जारी; आज इन 12 जिलों में येलो अलर्ट
फाइल फोटो.

Rajasthan Weather: मानसून के बाद राजस्थान के कई जिलों में बारिश का एक और दौर शुरू हो गया है. गुरुवार (2 अक्टूबर) शाम 7 बजे के बाद जयपुर में अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई. जयपुर में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई.  करौली, अलवर और धौलपुर जैसे अन्य जिलों में भी हल्की बारिश हुई. इस बीच, जालोर, बाड़मेर, जोधपुर और नागौर जैसे कई जिलों में देर शाम तक आसमान में बादल छाए रहे. शुक्रवार (3 अक्टूबर) को बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, भीलवाड़ा, राजसमंद और सिरोही जिलों में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

6 अक्तूबर तक जारी रहेगी बारिश

पिछले 24 घंटों में अलवर में 5 मिमी, अलवर के गोविंदगढ़ में 4 मिमी, धौलपुर के राजाखेड़ा में 5 मिमी, धौलपुर शहर में 4 मिमी, करौली में 6 मिमी, नागौर में 2.5 मिमी और जोधपुर में 1.4 मिमी बारिश दर्ज की गई. वहीं, जयपुर, दौसा, गंगानगर और बीकानेर सहित कुछ अन्य शहरों में भी हल्की बारिश हुई.

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में 6 अक्टूबर तक बारिश जारी रहेगी. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण 5 और 6 अक्टूबर को बीकानेर और जोधपुर संभाग में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. 

श्रीगंगानगर में तापमान 37.5 डिग्री

श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री दर्ज किया गया. चूरू, बीकानेर और जैसलमेर में 36 डिग्री, जोधपुर में 33.9 डिग्री, बाड़मेर में 35.4 डिग्री, पिलानी में 35.8 डिग्री, सीकर में 33.5 डिग्री, कोटा में 33.8 डिग्री, अलवर में 35 डिग्री, भीलवाड़ा में 33.8 डिग्री, अजमेर में 32.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 35 डिग्री, उदयपुर में 31.6 डिग्री, जयपुर में 32 डिग्री, हनुमानगढ़ में 35.7 डिग्री और जालोर में 33.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.

राजस्थान में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना

जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि अरब सागर में गुजरात तट के पास एक कम दबाव का क्षेत्र बना है, जिससे राजस्थान को पर्याप्त नमी मिल रही है.पूर्वोत्तर राजस्थान में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है, जहां से एक ट्रफ (वायु रेखा) अरब सागर तक जा रही है.

यह भी पढ़ेंः कफ सिरप मामले में बड़ा खुलासा... डॉक्टर और फार्मासिस्ट निलंबित, जानें क्या है स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com