विज्ञापन

कोटा-मुंबई हाईवे पर 320 Kg संदिग्ध केमिकल जब्त, मध्य प्रदेश के मालवा में होना था सप्लाई

केमिकल महाराष्ट्र से कोटा होते हुए आगर मालवा लाया जा रहा था, जहां इसे नशीले पदार्थों के निर्माण में इस्तेमाल किया जाना था. संदिग्ध केमिकल का इस्तेमाल सिंथेटिक ड्रग्स के निर्माण में किया जा रहा था.

कोटा-मुंबई हाईवे पर 320 Kg संदिग्ध केमिकल जब्त, मध्य प्रदेश के मालवा में होना था सप्लाई
कोटा-मुंबई हाईवे पर 320 Kg संदिग्ध केमिकल जब्त

Rajasthan News: झालावाड़ पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में संचालित एक संदिग्ध ड्रग निर्माण फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने करीब 320.72 किलोग्राम संदिग्ध केमिकल 2-ब्रोमो 4-मेथाइल प्रोपियोफेनोन बरामद किया है, जो नशीले पदार्थों के निर्माण में उपयोग किया जाता है. इसके साथ ही एक लग्जरी वाहन भी जब्त किया गया है. पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि यह पूरा गिरोह अंतरराज्यीय स्तर पर ड्रग सप्लाई नेटवर्क चला रहा था.

पिकअप की तलाशी में पकड़ा केमिकल

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि थाना झालरापाटन पुलिस और जिला स्पेशल टीम द्वारा संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की गई. 3 फरवरी 2026 की रात को कोटा–महाराष्ट्र मार्ग पर एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में केमिकल भरा हुआ पाया गया. पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को डिटेन किया है, जिनकी पहचान दीपक पुत्र श्यामलाल निवासी नरवल आगर (मध्यप्रदेश), जितेंद्र सिंह राजपूत उम्र 41 वर्ष निवासी गोंदल, जिला आगर मालवा और शैलेन्द्र उर्फ शैलेश बिलाला उम्र 26 वर्ष निवासी गोंदल मऊ, थाना नलखेड़ा के रूप में हुई है. 

कोटा होते हुए ले जा रहे थे मालवा

शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि यह केमिकल महाराष्ट्र से कोटा होते हुए आगर मालवा लाया जा रहा था, जहां इसे नशीले पदार्थों के निर्माण में इस्तेमाल किया जाना था. पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम आरोपियों के साथ आगर मालवा जिले के सुसनेर क्षेत्र पहुंची, जहां एक मकान में अवैध रूप से नशा निर्माण की फैक्ट्री संचालित की जा रही थी. यहां से पुलिस ने बड़ी मात्रा में केमिकल, उपकरण और निर्माण सामग्री बरामद की है.  पुलिस की जांच में पता चला कि संदिग्ध केमिकल का इस्तेमाल सिंथेटिक ड्रग्स के निर्माण में किया जा रहा था, जिन्हें विभिन्न राज्यों में सप्लाई किया जाना था.

यह भी पढे़ं-

जालोर में गुप्त MD लैब का भंडाफोड़, 4.910 किलो मेफेड्रोन बरामद; तीन तस्कर गिरफ्तार

अजमेर: मूंगफली पर रंग चढ़ाकर दिया जा रहा काजू-बादाम का रूप, सोहन हलवा फैक्ट्री को देखकर टीम के उड़े होश

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close