विज्ञापन

कोटा में कार से 49 किलो चांदी पकड़ी, मध्यप्रदेश नंबर की है गाड़ी; 2 युवकों से पुलिस कर रही पूछताछ

नाकेबंदी के दौरान जब एक कार को रोका गया तो कार में से 49 किलो चांदी मिली. जिस गाड़ी से चांदी मिली है, वह मध्यप्रदेश के इंदौर जिले की है.

कोटा में कार से 49 किलो चांदी पकड़ी, मध्यप्रदेश नंबर की है गाड़ी; 2 युवकों से पुलिस कर रही पूछताछ
कोटा में कार से 49 किलो चांदी पकड़ी

Rajasthan News: सोने चांदी के दामों हो रहे उतार चढ़ाव के बीच पुलिस अलर्ट मोड पर है. मंगलवार को पुलिस ने कार सवार दो युवकों से 49 किलो चांदी बरामद की है. कार से पकड़ी गई चांदी की कीमत 1 करोड़ 40 लाख रुपए बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, दोनों युवक मध्यप्रदेश के गरोठ के रहने वाले हैं. पुलिस बरामद चांदी के बारे में पूछताछ कर रही है. जीएसटी और आयकर विभाग को भी बरामद चांदी के बारे में सूचना दी गई.

नाकेबंदी के दौरान कार को पकड़ा

पुलिस इन दिनों मादक पदार्थ की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए ऑपरेशन व्यू चल रही है. ऑपरेशन के तहत ही कनवास थाना क्षेत्र में नाकाबंदी की गई थी. इसी बीच नाकेबंदी के दौरान जब एक कार को रोका गया तो कार में से 49 किलो चांदी मिली. कोटा ग्रामीण पुलिस एसपी सुजीत शंकर के मुताबिक, कार से बरामद चांदी का बिल दोनों युवकों से दिखाने के लिए कहा गया तो उनके पास कोई बिल नहीं था.

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले की है कार

फिलहाल दोनों युवकों को गिरफ्तार नहीं किया गया है. जिस गाड़ी से चांदी मिली है. वह मध्यप्रदेश के इंदौर जिले की है. कार नंबर MP09WN6066 है. बरामद की गई चांदी के बारे में आयकर विभाग और जीएसटी टीम को सूचना दी गई है. पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि सोने-चांदी का ही काम करते हैं, लेकिन उनके पास कोई बिल नहीं होने के चलते कार में मिली चांदी को जब्त कर लिया गया है. पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ में जुटी हुई है.

यह भी पढे़ं-

जयपुर से होता है 18 हजार करोड़ के आभूषणों का निर्यात, यूरोप-यूएई समझौतों से जगी उम्मीद

पंजाब नेशनल बैंक में बड़ा फ्रॉड, किसी के लॉकर से सोना गायब तो किसी के नाम पर फर्जी लोन; 60 करोड़ का फर्जीवाड़ा

पाकिस्तान से आया फ्रॉड कॉल तो उसी से कर ली ठगी की डील, नेटवर्क बनाकर अपने ही लोगों को बनाने लगा निशाना

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close