विज्ञापन
This Article is From Jun 07, 2025

Rajasthan: 5 हत्या, 20 साल की कैद... अब 2 बहनों का रेप करने पर फिर पहुंचा जेल

मंदिर पहुंची 7 और 9 साल की 2 बहनों को प्रसाद देने के बाद 1 बच्ची जो नंगे पांव थी उसको चप्पल देने के बहाने कमरे में ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

Rajasthan: 5 हत्या, 20 साल की कैद... अब 2 बहनों का रेप करने पर फिर पहुंचा जेल
प्रतीकात्मक तस्वीर

Rajasthan News: बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में 2 मासूम बालिकाओं के साथ दुष्कर्म करने की वारदात सामने आई, जिसके बाद श्रीडूंगरगढ़ पुलिस उप अधीक्षक निकेत पारीक द्वारा मामला की गंभीरता को देखते हुए मौका निरीक्षण किया गया. इस दौरान एक नामजद आरोपी श्रीभगवान सोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. जानकारी के अनुसार आरोपी व्यक्ति गांव के बाहर एक छोटा सा मंदिर बनाकर उसमें पूजा अर्चना करता था. वहीं एक होटल भी बना रखा था.

चप्पल दिलाने के बहाने किया रेप

मंदिर पहुंची 7 साल और 9 साल की 2 मौसेरी बहनों को प्रसाद देने के बाद एक बालिका जो नंगे पांव थी. उसको चप्पल देने के बहाने सामने स्थित खुद के ही होटल के पीछे बने कमरे में ले गया और वहां पर दांतीनुमा हथियार दिखाकर दोनों बालिकाओं को डरा धमकाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

घटना की जानकारी मिलने पर श्री डूंगरगढ़ पुलिस ने मामला की गंभीरता को देखते हुए मौका निरीक्षण किया और आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया और बालिकाओं द्वारा बताए गए निशानदेही पर पुलिस निरीक्षण किया FSL टीम को भी बुलाया गया. बालिकाओं का मेडिकल करवाने के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जहां न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

5 हत्या करके पहले ही जा चुका है जेल

गौरतलब है कि आरोपी युवक चुरू जिले के बीदासर में 1993 में पांच हत्या करके जेल जा चुका है उस दौरान हाई कोर्ट द्वारा फांसी की सजा सुनाई गई थी. लेकिन सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस सजा को उम्र कैद में बदल दिया गया था. आरोपी 21 साल जेल में रहने के बाद करीबन 10 साल पहले ही बाहर आया था और फिर से एक नई वारदात को अंजाम दे दिया.

ये भी पढ़ें- गुर्जर समाज ने बयाना में क्यों बुलाई महापंचायत, विजय बैंसला ने बताई वजह... 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com