विज्ञापन

ACB Action: लोन अप्रूवल के लिए स्टेनोग्राफर ने मांगी रिश्वत, ACB की टीम ने रंगेहाथ दबोचा

मंगलवार को जैसे ही आरोपी नीरज कुमार ने परिवादी से 2500 रुपये रिश्वत ली, एसीबी टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथों दबोच लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

ACB Action: लोन अप्रूवल के लिए स्टेनोग्राफर ने मांगी रिश्वत, ACB की टीम ने रंगेहाथ दबोचा

Rajasthan News: एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) चौकी झुंझुनूं की टीम ने मंगलवार को जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के स्टेनोग्राफर नीरज कुमार को 2500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. आरोपी प्रधानमंत्री एम्प्लॉयमेंट जनरेशन प्रोग्राम योजना के तहत ऋण स्वीकृत कराने के नाम पर परिवादी से रिश्वत मांग रहा था. जानकारी के अनुसार, आरोपी स्टेनोग्राफर ने लोन की फाइल आगे बढ़ाने के लिए परिवादी से लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था.

फाइल आगे बढ़ाने के लिए मांगी रिश्वत

एसीबी ने बताया कि परिवादी ने 5 लाख रुपये के ऋण के लिए जिला उद्योग विभाग में आवेदन किया था. आरोप है कि फाइल आगे बढ़ाने और लोन अप्रूवल के बदले स्टेनोग्राफर नीरज कुमार लगातार 2500 रुपये रिश्वत की मांग कर परिवादी को परेशान कर रहा था. तंग आकर परिवादी ने एसीबी चौकी झुंझुनूं में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलने पर 16 मार्च 2026 को एसीबी टीम ने गोपनीय सत्यापन किया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हो गई.

इसके बाद एसीबी जयपुर रेंज के उप महानिरीक्षक पुलिस अनिल कयाल के निर्देश पर ट्रैप की योजना बनाई गई. मंगलवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार पूनियां के सुपरविजन में पुलिस निरीक्षक सुरेश चंद के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया. जैसे ही आरोपी नीरज कुमार ने परिवादी से 2500 रुपये रिश्वत ली, एसीबी टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथों दबोच लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

आरोपी के घर पर मारा छापा

एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है. टीम ने आरोपी के सीकर स्थित आवास पर भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार पूनियां ने बताया, “यह कार्रवाई आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी रिश्वत के दिलाने के लिए की गई है.”

यह भी पढे़ं-

राजस्थान: 70 हजार रुपये सैलरी, टारगेट पूरा होने पर पार्टी... नौकरी की लालच में फंसा अलवर का युवक

खाटूश्याम जी के भक्तों के लिए केंद्र सरकार का तोहफा, जयपुर-रींगस हाईवे 6 लेन... बनेगा पैदल रास्ता

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close