ACB ने पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा, 1300 रुपये घूस लेते डॉक्टर भी गिरफ्तार

राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी का एक्शन जारी है. आज एसीबी ने एक डॉक्टर और पटवारी को घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है. एसीबी की टीम ने धनाऊ पटवारी संजय मीणा को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपी पटवारी ने पीड़ित से दुकानों के कृषि भूमि से कॉमर्शियल कन्वर्जन की रिपोर्ट बनाने के एवज में कुल 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी. जिसके बाद पटवारी के खिलाफ ट्रैप की कार्रवाई की गई है. 

20 हजार रुपये मांग रहा था घूस

ACB एएसपी नरेंद्र कुमार अणखिया ने बताया कि परिवादी ने ब्यूरो में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई थी. परिवादी के अनुसार, उसने अपनी दुकानों का कृषि से व्यावसायिक भूमि में कन्वर्जन कराने के लिए आवेदन किया था. इस फाइल पर मौका पर्चा और आवश्यक रिपोर्ट तैयार करने के बदले धनाऊ पटवारी संजय मीणा 20 हजार रुपये की मांग कर रहा था.

Advertisement

शिकायत के बाद एसीबी टीम ने नियमानुसार रिश्वत मांग का सत्यापन करवाया. सत्यापन के दौरान पटवारी ने परिवादी से 5 हजार रुपये वसूल लिए थे. सोमवार को योजनाबद्ध तरीके से परिवादी को शेष 15 हजार रुपये देकर पटवारी के पास भेजा गया. जैसे ही संजय मीणा ने परिवादी से 15 हजार रुपये की रिश्वत राशि स्वीकार की पहले से मुस्तैद एसीबी की टीम ने धनाऊ स्थित उसके निवास स्थान पर दबिश देकर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया.

राजसमंद में 1300 की रिश्वत लेते डॉक्टर गिरफ्तार 

पटवारी को गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम फिलहाल आरोपी के आवास और अन्य संभावित ठिकानों पर सघन सर्च ऑपरेशन चला रही है. मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. एक अन्य मामले में एसीबी की टीम ने राजसमंद स्थित आर.के. चिकित्सालय के कनिष्ठ विशेषज्ञ (जनरल सर्जरी) डॉ. पंकज जैन को 1,300 रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया.

यह भी पढे़ं-

डमी कैंडिडेट के जरिए एग्जाम पास कर बना पटवारी, 5 साल बाद एसओजी ने किया गिरफ्तार

पुलिस सायरन, लाल-नीली बत्ती का रौब! शराब पीकर थार से स्टंट कर रहे युवकों का उतरा खुमार