विज्ञापन

पुलिस सायरन, लाल-नीली बत्ती का रौब! शराब पीकर थार से स्टंट कर रहे युवकों का उतरा खुमार

भरतपुर में थार गाड़ी पर लाल-नीली बत्ती लगाकर हुड़दंग करना युवकों को भारी पड़ गया. पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी व थार जब्त करके अच्छा सबक सिखाया.

पुलिस सायरन, लाल-नीली बत्ती का रौब! शराब पीकर थार से स्टंट कर रहे युवकों का उतरा खुमार
शराब पीकर थार से स्टंट कर रहे युवकों का उतरा खुमार

राजस्थान के भरतपुर में थार गाड़ी में पुलिस का सायरन लगाकर रौब झाड़ने और खतरनाक स्टंट करने का शौक 3 युवकों को महंगा पड़ गया. मथुरागेट थाना पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान थार गाड़ी में अवैध रूप से पुलिस सायरन और लाल-नीली लाइट लगाकर शराब पीकर हुड़दंग कर रहे 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही थार गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है. बाद में पुलिस ने थार गाड़ी को जुर्माना लगाकर छोड़ दिया. 

थार गाड़ी से नंबर प्लेट गायब

जानकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि सारस चौराहे पर एक बिना नंबर की थार गाड़ी पुलिस का सायरन बजाते हुए और लाल-नीली लाइट जलाकर तेज रफ्तार में तीन युवक बैठे हैं, जो स्टंट कर रहे हैं. पुलिस ने नाकाबंदी कराकर गाड़ी को रुकवाया. जांच में थार में 3 युवक मिले. गाड़ी की आगे की नंबर प्लेट गायब थी और पीछे यूपी नंबर प्लेट लगी थी.

गाड़ी में लगी मिली पुलिस की लाल-नीली लाइट

गाड़ी में काले शीशे लगे थे और अंदर पुलिस वाला सायरन व लाल-नीली लाइट फिट की हुई थी. पूछताछ में तीनों कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए. मेडिकल जांच में तीनों के शराब पीने की पुष्टि हुई. तीनों आरोपी की पहचान धीरजराज पुत्र राजकुमार न्यू पुष्पवाटिका कॉलोनी, रूपेन्द्रसिंह पुत्र सरवणसिंह निवासी न्यू पुष्पवाटिका कॉलोनी, रोहित पुत्र जोगेन्द्रसिंह निवासी चक नगला चौबा के रूप में हुई.

पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर थार गाड़ी, उसमें लगी पुलिस सायरन और लाल-नीली लाइट को जब्त कर लिया गया है. हालांकि, अगले दिन पुलिस ने 6700 का जुर्माना लगाकर थार गाड़ी को छोड़ दिया. एएसपी धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि शहर में असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. बिना नंबर, काले शीशे और नकली पुलिस उपकरण लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी.

यह भी पढे़ं-

डमी कैंडिडेट के जरिए एग्जाम पास कर बना पटवारी, 5 साल बाद एसओजी ने किया गिरफ्तार

नीलगाय के तेवर देख पीछे हटा मशहूर लेपर्ड 'राणा', झालाना सफारी में पर्यटकों ने कैमरे में कैद किया दुर्लभ नजारा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close