विज्ञापन

डमी कैंडिडेट के जरिए एग्जाम पास कर बना पटवारी, 5 साल बाद एसओजी ने किया गिरफ्तार

एसओजी ने सिरोही की रेवदर तहसील में मंगरीवाड़ा के पटवारी दिनेश बिश्नोई को गिरफ्तार किया. आरोप है कि करीब 5 साल पहले उसकी जगह डमी कैंडिडेट विक्रम बिश्नोई ने परीक्षा दी थी.

डमी कैंडिडेट के जरिए एग्जाम पास कर बना पटवारी, 5 साल बाद एसओजी ने किया गिरफ्तार
पटवारी भर्ती परीक्षा में डमी कैंडिडेट मामले में आरोपी दिनेश बिश्नोई गिरफ्तार.

पटवारी भर्ती परीक्षा-2021 में डमी कैंडिडेट प्रकरण में आरोपी दिनेश कुमार बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी दिनेश सिरोही की रेवदर तहसील के मंगरीवाड़ा में कार्यरत था. उसने भर्ती परीक्षा पास करने के लिए डमी कैंडिडेट का सहारा लिया. एसओजी को दिनेश से जुड़े केस में गोपनीय शिकायत मिली थी. एजेंसी ने जांच सुरू की तो मामला सही पाया. आरोपी के खिलाफ प्रकरण संख्या 71/2024 में धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120बी और राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम-1992 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ. 

23 अक्टूबर 2021 को डमी कैंडिडेट ने दी थी परीक्षा

जांच में सामने आया कि पटवारी भर्ती एग्जाम में मूल अभ्यर्थी दिनेश ने आईडी कार्ड पर खुद की जगह डमी अभ्यर्थी की फोटो लगाई और फर्जी साइन का इस्तेमाल किया. 23 अक्टूबर 2021 को आयोजित परीक्षा में फर्जी डॉक्यूमेंट के जरिए उदयपुर के एग्जाम सेंटर पर उसकी जगह डमी कैंडिडेट ने परीक्षा दी.  

सांचौर के दलाल से किया सौदा, डमी कैंडिडेट की भी पहचान

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस विशाल बंसल ने बताया कि दिनेश कुमार ने डमी अभ्यर्थी की एवज में 5 लाख रुपये दलाल के जरिए कैश दिए थे. पुलिस ने सांचौर निवासी दलाल चौथाराम बिश्नोई और डमी अभ्यर्थी जालौर निवासी विक्रम विश्नोई की पहचान कर ली है. 

महानिरीक्षक अजयपाल लाम्बा और उप महानिरीक्षक भुवन भूषण यादव के सुपरविजन में जांच शुरू की गई. एसपी कुंदन कंवरिया की टीम लगातार आरोपियों की तलाश कर रही है. दिनेश की गिरफ्तारी के बाद जांच तेजी से आगे बढ़ने की संभावना है. 

यह भी पढ़ेंः MP के कुनो की तरह राजस्थान में भी चीतों के लौटने की उम्मीद, 299 वर्ग किमी के कॉरिडोर का हुआ सर्वे

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com