विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2025

Rajasthan: राजस्थान के महात्मा गांधी स्कूलों में बिना लॉटरी होंगे एडमिशन, राजस्थान सरकार ने लिया बड़ा फैसला 

स्कूलों में जो सीटें खाली रह गई हैं, उन पर पूरे शैक्षणिक सत्र में कभी भी आवेदन किया जा सकेगा. यह प्रक्रिया अब लचीलापन प्रदान करेगी और उन छात्रों को मौका देगी, जो किसी वजह पहले आवेदन नहीं कर पाए.

Rajasthan: राजस्थान के महात्मा गांधी स्कूलों में बिना लॉटरी होंगे एडमिशन, राजस्थान सरकार ने लिया बड़ा फैसला 
अब राजस्थान में महात्मा गांधी इंग्लिश स्कूलों में पूरे साल एडमिशन होंगे.

Rajasthan Mahatma Gandhi English School: राजस्थान के महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में अब दाखिले की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है. अब इन स्कूलों में हिंदी माध्यम की तर्ज पर पूरे शैक्षणिक सत्र के दौरान दाखिला लिया जा सकेगा. पहले जहां लॉटरी की अनिवार्यता थी, अब वह समाप्त कर दी गई है. 6 जुलाई के बाद जो सीटें रिक्त रहेंगी, उन पर “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर सीधे प्रवेश दिया जाएगा. हालांकि, कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को केवल हिंदी माध्यम स्कूलों की अंतिम तिथि तक ही दाखिले की अनुमति दी जाएगी.

पूरे शैक्षणिक सत्र में कभी भी आवेदन किया जा सकेगा

इस साल 3,737 स्कूलों ने लॉटरी प्रक्रिया में हिस्सा लिया, जिसमें 50,657 छात्रों ने 78,205 स्कूल विकल्प भरे. लॉटरी से चयनित छात्रों को 25 जून तक रिपोर्टिंग करनी थी. अब जो सीटें खाली रह गई हैं, उन पर पूरे शैक्षणिक सत्र में कभी भी आवेदन किया जा सकेगा. यह प्रक्रिया अब लचीलापन प्रदान करेगी और उन छात्रों को मौका देगी, जो किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं कर पाए.

पूरे शैक्षणिक सत्र में कभी भी आवेदन किया जा सकेगा फैसला 

शिक्षा विभाग ने यह निर्णय कम आवेदन और बड़ी संख्या में खाली सीटों को ध्यान में रखते हुए लिया है. इससे स्कूलों की रिक्त सीटें भरना आसान होगा और अधिक से अधिक बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा. यह कदम राज्य में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने और अभिभावकों की मांग को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है.

यह भी पढ़ें - बर्खास्त MLA कंवरलाल मीणा को मिलेगी राज्यपाल की माफ़ी! जूली बोले- यह विशेषाधिकार सिर्फ BJP के लिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com