विज्ञापन
This Article is From May 30, 2025

Rajasthan: अजमेर दरगाह क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई, 5 अवैध होटल-गेस्ट हाउस सील

Rajasthan: अजमेर दरगार क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्‍या में पुल‍िस मौजूद रही. होटल स्‍टाफ को बाहर कर द‍िया.

Rajasthan: अजमेर दरगाह क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई, 5 अवैध होटल-गेस्ट हाउस सील
अजमेर में होटल और गेस्‍ट हाउस सील कर द‍िया गया.

Rajasthan:अजमेर नगर निगम ने शुक्रवार (30 मई) सुबह दरगाह क्षेत्र में स्थित करीब 5 अवैध बहुमंजिला होटल और गेस्ट हाउस के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. ये होटल इमली मोहल्ला, कुमार मोहल्ला और चुन पहचान गली जैसी संकरी गलियों में स्थित थे, जिन्हें नगर निगम की टीम ने सील कर दिया. इस कार्रवाई में अजमेर पुलिस भी मौके पर मौजूद रही, ज‍िससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो. 

अवैध किए गए निर्माण  

नगर निगम के एक्सईएन रमेश सोनी ने बताया कि ये सभी इमारतें बिना किसी वैध अनुमति के बनाई गई थीं. किसी होटल का कॉमर्शियल नक्शा पास नहीं था, तो कुछ इमारतों में तय सीमा (G+2) से अधिक मंजिलें बना दी गई थीं. भवन निर्माण उपविधियों और फायर सेफ्टी मानकों की भी धज्जियां उड़ाई गई थीं. 

580 अवैध बिल्डिंग कर रखी थी च‍िह्न‍ित 

नगर निगम ने अब तक अजमेर शहर में 580 अवैध इमारतों को च‍िह्न‍ित किया है. इनमें होटल, गेस्ट हाउस, रिहायशी इमारतें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल हैं. सभी को नोटिस जारी किए जा चुके हैं, और आवश्यकतानुसार सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है. 

अजमेर में होटल को सील कर द‍िया गया.

अजमेर में होटल को सील कर द‍िया गया.

अग्निकांड के बाद चेता प्रशासन 

यह कार्रवाई हाल के वर्षों में अजमेर में हुए कई भीषण अग्निकांडों के बाद तेजी से की जा रही है. कुछ समय पहले अजमेर के पड़ाव क्षेत्र में एक मॉल में लगी भीषण आग को बुझाने में चार दिन लगे थे, जिसमें करोड़ों का नुकसान हुआ था. दिग्गी बाजार स्थित एक होटल में आग लगने से चार जायरीनों की मौत हो गई थी. 

विधानसभा अध्यक्ष ने दिए थे सर्वे के आदेश  

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने नगर निगम और प्रशासन को सख्त निर्देश दिए थे कि शहर में संचालित अवैध इमारतों और होटल-गेस्ट हाउस का सर्वे कर तुरंत कार्रवाई की जाए. उन्होंने विशेष रूप से फायर एनओसी के बिना चल रहे संस्थानों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा था.

आज की कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि प्रशासन अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा. स्थानीय लोगों और व्यापारियों में मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिली है, लेकिन अधिकांश ने इस कदम को जनसुरक्षा की दिशा में आवश्यक बताया है. नगर निगम की टीम ने यह भी संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में इस प्रकार की कार्रवाई और तेज़ होगी. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान की 5वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर करेंगे रिजल्ट जारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com