विज्ञापन
This Article is From Oct 31, 2023

चुनाव आयोग ने 'एग्जिट पोल' पर लगाई रोक, राज्य में 7 से 30 नवंबर तक रहेगी पूर्ण पाबंदी

भारत निर्वाचन आयोग से मिले निर्देशों के अनुसार राजस्थान एवं अन्य चुनाव वाले राज्यों में मतदान से 48 घंटे पूर्व ‘ओपिनियन पोल' या अन्य ‘पोल' सर्वे के प्रसारण पर प्रतिबंध रहेगा. यानी 7 नवंबर 2023 को सुबह सात बजे से लेकर 30 नवंबर 2023 को शाम 6.30 बजे तक किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल को प्रसारित करने पर रोक होगी.

चुनाव आयोग ने 'एग्जिट पोल' पर लगाई रोक, राज्य में 7 से 30 नवंबर तक रहेगी पूर्ण पाबंदी
प्रतीकात्मक तस्वीर
जयपुर:

भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजस्थान में 7 नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक 'एक्जिट पोल' पर रोक लगा दी है.राज्य में विधानसभा की 200 सीट के लिए एक साथ 25 नवंबर को मतदान होगा जबकि वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी. इस दौरान राजस्थान समेत छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, मिजोरम, तेलंगाना और नगालैंड के तापी विधानसभा क्षेत्र में एक्जिट पोल का प्रकाशन और प्रसारण पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा. 

भारतीय निर्वाचन आयोग से मिले निर्देशों के अनुसार राजस्थान सहित अन्य चुनाव वाले राज्यों में मतदान से 48 घंटे पूर्व ओपिनियन पोल या अन्य पोल सर्वे के प्रसारण पर प्रतिबंध रहेगा 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि आयोग ने जनप्रतिनिधि कानून 1951 की धारा 126 ए की उपधारा (1) के तहत अपनी शक्ति का इस्तेमाल करते हुए यह अधिसूचित किया है कि सात नवंबर 2023 को सुबह सात बजे से लेकर 30 नवंबर 2023 को शाम साढ़े छह बजे तक किसी भी प्रकार के ‘एग्जिट पोल' को इलेक्ट्रॉनिक या प्रिंट मीडिया के जरिए या अन्य तरीके से प्रसारित करने पर रोक होगी.

अधिसूचना के अनुसार एग्जिट पोल करना और एग्जिट पोल के परिणामों को समाचार पत्रों में प्रकाशित या इलेक्ट्रोनिक मीडिया के माध्यम से प्रसारित करना अथवा अन्य किसी तरीके से प्रचार-प्रसार करने पर भी पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा.

भारत निर्वाचन आयोग से मिले निर्देशों के अनुसार राजस्थान एवं अन्य चुनाव वाले राज्यों में मतदान से 48 घंटे पूर्व ‘ओपिनियन पोल' या अन्य ‘पोल' सर्वे के प्रसारण पर प्रतिबंध रहेगा. यानी 7 नवंबर 2023 को सुबह सात बजे से लेकर 30 नवंबर 2023 को शाम 6.30 बजे तक किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल को प्रसारित करने पर रोक होगी.

ये भी पढ़ें-Rajasthan Election 2023: चुनाव आयोग की आंख-कान बना cVIGIL ऐप, पिछले साल के मुकाबले मिलीं दोगुनी शिकायतें

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close