विज्ञापन
This Article is From Mar 07, 2026

राजस्थान विधानसभा में पारित हुआ डिस्टर्ब एरिया प्रोटक्शन बिल, डोटासरा का तंज़- पर्ची से लाया गया बिल 

गोविंद डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो इस बिल को वापस करेगी. डोटासरा ने इस समाज को बांटने की कोशिश के साथ ध्रुवीकरण की मंशा करार दिया.

राजस्थान विधानसभा में पारित हुआ डिस्टर्ब एरिया प्रोटक्शन बिल, डोटासरा का तंज़- पर्ची से लाया गया बिल 

Disturbed Area Protection Bill: राजस्थान विधानसभा ने डिस्टर्ब एरिया प्रोटक्शन बिल को ध्वनि मत से पारित कर दिया है, लेकिन इसके साथ ही कांग्रेस ने अपनी सत्ता आने पर इस बिल के वापस लेने का ऐलान भी कर दिया है. उधर बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस तीन तलाक जैसे मुद्दे पर ही मुस्लिम महिलाओं का समर्थन नहीं कर पाई, तो वह रोहिंग्याओं से लोगों को राहत दिलाने वाले बिल पर कैसे साथ आ सकती है? कांग्रेस ने जहां इस बिल को गुजरात मॉडल की कॉपी बताया है तो वहीं भाजपा इसका स्वागत कर रही है.

राजस्थान में डिस्टर्ब एरिए प्रोटक्शन बिल को एक्ट बनाने की तरफ एक कदम विधानसभा में बढ़ा दिया है. शुक्रवार को विधानसभा से विधेयक ध्वनि पद से पारित हो गया और इसके साथ ही राजनीतिक दलों में बयानों के बाण चलना शुरू हो गए. पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने कहा कि यह सिर्फ पर्ची से लाया गया बिल है और गुजरात की तर्ज पर सत्ता में बने रहने के एक इंस्ट्रूमेंट की तरह इस बिल को इस्तेमाल करने की मंशा दिख रही है.

कांग्रेस सत्ता में आई तो इस बिल को वापस करेगी

गोविंद डोटासरा ने साफ कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो इस बिल को वापस करेगी. डोटासरा ने इस समाज को बांटने की कोशिश के साथ ध्रुवीकरण की मंशा करार दिया. पीसीसी चीफ कहते हैं कि आपने ऐसा कहीं नहीं देखा होगा कि किसी क्षेत्र में हिंदू बहुसंख्या में हो और वह वहां पर प्रताड़ित हों. उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र को अशांत घोषित करके फिर सरकार इस कानून के आधार पर जमीनों की खरीद फरोख्त में लग जाएगी.

''बहू–बेटियों के साथ छेड़छाड़ होती है''

उधर डोटासरा का जवाब देते हुए तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ ने कहा कि कांग्रेस तो हमेशा से ही ऐसी सोच रखती है. उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा होता है कि पहले दो लोग होते हैं. फिर 2 से 10...10 से 15 और 15 से 50 हो जाते हैं. इसके बाद जो परिवार वहां पहले से रहते हैं, उनके खिलाफ षड्यंत्र होते हैं. उनकी बहू–बेटियों के साथ छेड़छाड़ होती है और फिर पलायन शुरू हो जाता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com