विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2025

Rajasthan: शौच के लिए निकले युवक पर भालू ने किया हमला, हालत गंभीर

पहले भी टाटगढ़ और रायपुर क्षेत्र में भालुओं की आबादी क्षेत्रों में आवाजाही बढ़ गई है. कई बार ग्रामीणों पर हमले हो चुके हैं, जिससे पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया है.

Rajasthan: शौच के लिए निकले युवक पर भालू ने किया हमला, हालत गंभीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

Rajasthan News: अजमेर के ब्यावर के टाटगढ़ थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सातूखेडा के गांव जसपाला में बुधवार सुबह एक युवक पर अचानक भालू ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. यह घटना सुबह करीब साढ़े 5 बजे की है जब जसपाला निवासी राजेन्द्र सिंह पुत्र गोपाल सिंह शौच के लिए घर से निकला था. कुछ ही दूरी पर दो भालू अचानक सामने आ गए और उन पर हमला बोल दिया.

हमले में राजेन्द्र सिंह के पेट और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं. शोर सुनकर भालू भाग गए और ग्रामीण मौके पर पहुंचे. आनन-फानन में घायल युवक को टाटगढ़ सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ब्यावर स्थित अमृतकौर अस्पताल रैफर कर दिया गया.

ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश 

सातूखेडा सरपंच किशोर सिंह ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी टाटगढ़ और रायपुर क्षेत्र में भालुओं की आबादी क्षेत्रों में आवाजाही बढ़ गई है. कई बार ग्रामीणों पर हमले हो चुके हैं, जिससे पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया है. ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग को कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. इस उदासीनता को लेकर ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश है.

इस हमले ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि वन्यजीवों की बढ़ती आबादी और उनकी बस्तियों में घुसपैठ को रोकने के लिए प्रशासन क्या कर रहा है? सरपंच, सातूखेडा किशोर सिंह ने बताया कि हम लगातार वन विभाग से गुहार लगा रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही. अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर दिखाई देगा.

ये भी पढ़ें- ट्रैक्टर के नीचे दबने से युवक की मौत... सड़क पर शव के पास बैठकर फूट-फूट कर रोता रहा दादा 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com