विज्ञापन
This Article is From Apr 17, 2025

Rajasthan: भजन गायक पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर गर्भवती पत्नी की गला घोट कर की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस 

पुलिस के मुताबिक़ 13 अप्रैल की रात को शिवजी ने बातचीत के बहाने पत्नी शोभा को छत पर बुलाया और गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.

Rajasthan: भजन गायक पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर गर्भवती पत्नी की गला घोट कर की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस 
पुलिस की गिरफ्त की दोनों आरोपी

Ajmer News: 14 अप्रैल 2025 की सुबह अजमेर जिले के डोडियाना गांव में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध हालत में मौत ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया. 24 साल की शोभा देवी का शव उनके घर की छत पर मिला है. उसके मुंह से खून निकल रहा था और जीभ बाहर थी साथ ही गले पर गहरे नीले निशान थे. प्रथम दृष्टया यह मामला गला घोंटकर हत्या का प्रतीत हुआ. पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की.

पुलिस ने 24 घंटे में इस जघन्य हत्या की गुत्थी सुलझा ली

15 अप्रैल को मृतका के पिता अमराराम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी की हत्या का आरोप उसके पति शिवजी और उसकी प्रेमिका रेखा पर लगाया. पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी जांच, घटनास्थल विश्लेषण और साक्ष्य जुटाने जैसे प्रयासों के बाद मात्र 24 घंटे में इस जघन्य हत्या की गुत्थी सुलझा ली.

जांच में पता चला कि शिवजी एक भजन गायक है, जिसकी मुलाकात पांच साल पहले एक महिला रेखा से एक मंदिर में हुई थी और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए थे. रेखा ने शिवजी के सामने शादी की शर्त के रूप में शोभा को रास्ते से हटाने की बात रखी थी.

गमछे से गला घोंटकर की हत्या 

पुलिस के मुताबिक़ 13 अप्रैल की रात को शिवजी ने बातचीत के बहाने पत्नी शोभा को छत पर बुलाया और गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद उसने रेखा को फोन कर बताया कि योजना पूरी हो गई है. शुरुआत में शिवजी ने मौत को आत्महत्या या हार्ट अटैक साबित करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की गहन पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. मांगलियावास पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और इस दिल दहला देने वाले प्रेम-षड्यंत्र का सफलतापूर्वक खुलासा किया है.

यह भी पढ़ें - पुलिस स्थापना दिवस प्रोग्राम में SP डीएम की मौजूदगी में SHO का शानदार डांस हुआ वायरल, हर कोई कर रहा तारीफ़

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com