विज्ञापन
This Article is From May 31, 2025

Rajasthan: भरतपुर में कब्रिस्‍तान पर चला बुलडोजर, दीवार तोड़कर हटाया अत‍िक्रमण 

Rajasthan: भरतपुर में कब्रिस्‍तान की दीवार को तोड़कर रोड को चौड़ा क‍िया जाएगा. सड़क कम चौड़ी थी, ज‍िससे लोगों को परेशानी होती थी. 

Rajasthan: भरतपुर में कब्रिस्‍तान पर चला बुलडोजर, दीवार तोड़कर हटाया अत‍िक्रमण 
भरतपुर में बुलडोजर से कब्रि‍स्‍तान की दीवार को तोड़ द‍िया.

Rajasthan: भरतपुर नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जवाहर नगर डी ब्लॉक स्थित एक कब्रिस्तान की दीवार को तोड़ रोड चौड़ा किया जा रहा है. यह कार्रवाई कॉलोनी के लोगों द्वारा दिए गए ज्ञापन के आधार पर की गई, जिसमें उन्होंने मार्ग को चौड़ा करने की मांग की थी. इस मार्ग में आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पडता था. नगर निगम के द्वारा यह कार्रवाई कब्रिस्तान कमेटी के लोगों से समझाईश के बाद की गई है.

सड़क चौड़ी होगी 

नगर निगम आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई ने बताया कि जवाहर कब्रिस्तान की दीवार को तोड़ कर मार्ग को चौड़ा किया जाएगा. फिलहाल यह मार्ग 15 फीट का है, इसे 60 फीट का किया जाएगा. कार्रवाई से पहले कब्रिस्तान कमेटी के लोगों को नोटिस दिए गए थे, उसके बाद नगर निगम की टीम ने शनिवार सुबह कार्रवाई कर अतिक्रमण को हटाया गया. जब कब्रिस्तान के लोगों को नोटिस दिया गया था, तो उन्होंने विरोध किया था. उनसे समझाइश की गई. उनको उनका भरोसा दिलाया गया कि कब्रिस्तान में तमाम निर्माण कार्य किए जाएंगे.

बुलडोजर से कब्रि‍स्‍तान की दीवार तोड़ी.

बुलडोजर से कब्रि‍स्‍तान की दीवार तोड़ी.

लोगों ने सीएम से की थी श‍िकायत 

जवान नगर कॉलोनी के लोगों के अनुसार पिछले कई सालों से इस मार्ग को चौड़ा करने के लिए जिला प्रशासन नगर निगम प्रशासन को ज्ञापन दे चुके थे. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. हाल ही में राजस्थान मुख्यमंत्री जनसुनवाई केंद्र पर शिकायत दी गई, उसके बाद प्रशासन हरकत में आया और इस कार्रवाई को अब अंजाम दिया गया है. इस कार्रवाई के बाद जवान नगर कॉलोनी के लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है, उनका कहना है कि पहले इस मार्ग में आने-जाने में काफी समस्या आती थी लेकिन अब इस समस्या से राहत मिलेगी. 

यह भी पढ़ें: सायरन बजते ही आज हो जाएगा ब्‍लैकआउट, युद्ध जैसी स्थिति से निपटने के ल‍िए मॉक ड्रिल 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com