राजस्थान के BJP सांसद की कार जलकर राख, त्र्यंबकेश्वर के दर्शन को जा रहे थे लुंबाराम चौधरी

नासिक से करीब 40 दूर पहले ही रात में करीब 12 बजे गाड़ी में शार्ट सर्किट की वजह से कुछ गंध आने लगी, जिसके बारे में ड्राइवर को बताया. कुछ ही देर तेजी से धुआं आया. देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया और कार पूरी तरह जलकर राख हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजस्थान के BJP सांसद की कार जलकर राख

Rajasthan News: सिरोही-जालोर के भाजपा सांसद लुंबाराम चौधरी बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गए. ज्योतिर्लिंग त्र्यंबकेश्वर के दर्शन के लिए जाते समय नासिक–मुंबई हाईवे पर गोंडे इलाके में भाजपा सांसद की रेंज रोवर कार जलकर राख हो गई. गनीमत रही कि इस हादसे में सांसद लुंबाराम चौधरी और उनके साथ कार में सवार अन्य लोग बाल-बाल बच गए. समय रहते कार सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गए. फिलहाल वह वापस अब सिरोही लौट आए और घटना को लेकर उन्होंने खुद भी जानकारी दी है.

नासिक से 40 किमी पहले हुआ हादसा

सांसद लुंबाराम ने बताया कि सदन की कार्यवाही पूरी होने के बाद शुक्रवार शाम को मुंबई गया, वहां एयरपोर्ट से एक मित्र के साथ जोतिर्लिंग के दर्शन के लिए नासिक (महाराष्ट्र) जा रहे थे. इसी दौरान नासिक से करीब 40 दूर पहले ही रात में करीब 12 बजे गाड़ी में शार्ट सर्किट की वजह से कुछ गंध आने लगी, जिसके बारे में ड्राइवर को बताया. कुछ ही देर तेजी से धुआं आया. तुरंत कार को रोककर एक किनारे खड़ी करके सभी उतर गए. 

कार में सवार थे कुल 4 लोग

देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया और कार पूरी तरह जलकर राख हो गई. घटना की जानकारी पर स्थानीय पुलिस और दमकल की टीम आती, तब तक कार में सिर्फ ढांचा-ढांचा ही बचा. सांसद ने खुद बताया कि कार में कुल 4 लोग थे. चारों लोग कार से सुरक्षित बाहर निकल गए. ड्राइवर भी समय रहते कार से निकल गया. जानकारी के अनुसार, रेंज रोवर कार को शाहपुर निवासी चालक अनिल जाधव चला रहा था. 

सांसद लुंबाराम ने कहा कि घटना के बाद दूसरी कार से वह नासिक में जोतिर्लिंग के दर्शन करने गए. उसके बाद फिर वहां से मुंबई पहुंचे और अब वापस सुरक्षित आ चुके हैं. उधर सूचना पर आई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई.

Advertisement

यह भी पढे़ं-

राजस्थान में सेना का ट्रक पलटा, 2 जवानों की हालत गंभीर; बीकानेर में चलती स्कॉर्पियो धूं-धूं कर जली

राजस्थान में अंडरवर्ल्ड का खेल, विदेशी नंबरों से रंगदारी कॉल; भाजपा नेता तक पहुंची धमकी