विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2026

मोरपाल सुमन पर होगा एक्शन? भाजपा में भीतरघात के आरोप पर 3 दिन में जवाब तलब

मोरपाल सुमन के नाम से लिखी चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. पार्टी ने मोरपाल सुमन के कृत्य को अनुशासनहीनता माना है. 

मोरपाल सुमन पर होगा एक्शन? भाजपा में भीतरघात के आरोप पर 3 दिन में जवाब तलब
मदन राठौड़ ने मोरपाल सुमन को भेजा कारण बताओ नोटिस

राजस्थान की अंता विधानसभा सीट से उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे मोरपाल सुमन की वायरल चिट्ठी को लेकर भाजपा ने हरकत में आ गई है. प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सोमवार को कारण बताओ नोटिस जारी करके वायरल चिट्ठी में लगाए गए आरोपों पर मोरपाल सुमन से जवाब मांगा है. अंता उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रहे मोरपाल सुमन को नोटिस का तीन के अंदर जवाब देना होगा. बड़ी बात है कि मोरपाल सुमन को जारी नोटिस में उनके कृत्य को अनुशासनहीनता माना गया है. 

कई नेताओं पर भाजपा को हरवाने का आरोप

दरअसल मोरपाल सुमन ने अंता विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था. इस चुनाव में मोरपाल सुमन बुरी तरह हार गए और तीसरे नंबर पर रहे थे. अपनी हार के बाद मोरपाल सुमन ने पार्टी को एक पत्र  के जरिए अपनी हार के कारण बताए. पार्टी नेतृत्व को लिखे पत्र में मोरपाल सुमन ने कहा कि उनकी ही पार्टी के नेताओं और पदाधिकारी ने उन्हें चुनाव हरवा दिया. मोरपाल सुमन ने अपनी हार के कारणों में टिकट की देरी से घोषणा होने को भी एक वजह बताया था.

इसके साथ ही लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की पूरी टीम पर प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से विरोध करने का आरोप लगाया. उन्होंने ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर के बिजनेस पार्टनर मनोज शर्मा पर भी सवाल उठाए. इसके अलावा पूर्व जिला प्रमुख नंदलाल सुमन, पूर्व विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा पर भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ काम करने और प्रमोद जैन भैया के समर्थन में वोट डलवाने के आरोप लगाए. साथ ही मोरपाल सुमन ने बारां जिले के तीनों विधायक प्रताप सिंह सिंघवी, ललित मीणा और राधेश्याम बैरवा पर भी भाजपा को हराने के लिए काम करने के आरोप लगाए. मोरपाल सुमन यही नहीं रुके, उन्होंने तो इलेक्शन कमीशन के ऑब्जर्वर पर भी न्याय संगत काम नहीं करने के आरोप लगा दिए.

मदन राठौड़ ने वायरल चिट्ठी पर लिया संज्ञान

मोरपाल सुमन के नाम से लिखी से चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मोरपाल सुमन को कारण बताओं नोटिस जारी किया है. नोटिस में कहा गया कि मोरपाल सुमन ने अंता उपचुनाव में भाजपा के कई पदाधिकारी और वरिष्ठ नेताओं पर अनर्गल, बिना तथ्य और बिना साक्ष्य के आरोप लगाया. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के संविधान के अनुसार पार्टी के सक्षम स्तर पर अपनी बात मौखिक या लिखित में रखने का प्रावधान है. ऐसे में इस प्रक्रिया का उल्लंघन कर भाजपा की छवि को धूमिल किया है. मोरपाल सुमन के इस पत्र को अनुशासनहीनता की परिभाषा के दायरे में मानते हुए नोटिस का 3 दिन के अंदिर लिखित जवाब देना कहा गया है. 

यह भी पढे़ं- 

Rajasthan Politics: अंता में बड़ा पॉलिटिकल ड्रामा! चुनाव के बाद भी मैदान में BJP-कांग्रेस के नेता, नरेश मीणा क्षेत्र से 'लापता'

वसुंधरा का फिर छलका दर्द, बोलीं- राजनीति में दिल तोड़े भी जाते हैं, दुखाए भी जाते हैं...

Anta By Election Result: मंत्री होटलों में रहे, कार्यकर्ता 'मुंह दिखाई' में व्यस्त! अंता में BJP की हार का सबसे बड़ा कारण, पढ़िए इनसाइड स्टोरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com