विज्ञापन

कल से शुरू होंगी राजस्थान बोर्ड परीक्षाएं, परीक्षा केंद्रों पर CCTV से न‍िगरानी 

राजस्‍थान में इस बार 19 लाख से ज्‍यादा व‍िद्यार्थी बोर्ड की परीक्षा में बैठेंगे. नकल रोकने के ल‍िए व‍िशेष इंतजाम क‍िए गए हैं. 

कल से शुरू होंगी राजस्थान बोर्ड परीक्षाएं, परीक्षा केंद्रों पर CCTV से न‍िगरानी 
फाइल फोटो.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं गुरुवार से प्रदेशभर में शुरू होंगी. इसका कुल 19 लाख 90 हजार 57 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है. राज्य में 6 हजार 1 सौ 94 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. जिला स्तर पर अभय कमांड सेंटर से भी परीक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग की जाएगी, ज‍िससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई हो सके. शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से परीक्षा संचालन की तैयारियां पूरा होने का दावा किया है. 

पिछले साल से अधिक स्टूडेंट्स 

बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ के अनुसार, इस साल सेकेंडरी (10वीं) में 10,68,109, सीनियर सेकेंडरी (12वीं) में 9,10,009, प्रवेशिका में 7,817 और वरिष्ठ उपाध्याय वर्ग में 4,122 विद्यार्थी रजिस्‍टर हैं. अगर पिछले वर्षों की बात करें तो RBSE परीक्षाओं में हर साल 18 से 19 लाख के बीच विद्यार्थी शामिल होते रहे हैं. कोरोना काल के बाद से विद्यार्थियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे परीक्षा प्रबंधन और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया गया है. 

नकल रोकने के सख्त इंतजाम

बोर्ड ने नकल रोकने के लिए इस बार कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं. सभी परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरों से निगरानी, उड़नदस्तों की तैनाती और विशेष दलों की नियुक्ति की गई है. संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है. पहले वर्षों में सामने आए नकल और पेपर लीक जैसे मामलों से सबक लेते हुए इस बार डिजिटल मॉनिटरिंग, कंट्रोल रूम समन्वय और रियल-टाइम रिपोर्टिंग सिस्टम लागू किया गया है, ज‍िससे परीक्षाएं निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई जा सकें.

यह भी पढ़ें: दौसा में NH-21 पर कार और ट्रेलर में टक्‍कर, 6 दोस्‍तों की मौत; हाईवे पर लगा जाम 

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close