विज्ञापन

राजस्थान: माही नदी में पलटी 10 लोगों से सवार नाव, संगमेश्वर महादेव मंदिर जा रहे थे सभी

नाव में सवार सभी लोग माही व अनास नदियों के संगम पर स्थित संगमेश्वर महादेव मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे. इसी दौरान दोपहर में संगरेश्वर पुल के पास नाव नदी में पलट गई.

राजस्थान: माही नदी में पलटी 10 लोगों से सवार नाव, संगमेश्वर महादेव मंदिर जा रहे थे सभी
माही नदी में पलटी 10 लोगों से सवार नाव

Rajasthan News: जबलपुर के बरगी क्रूज हादसे को अभी हफ्ते भर नहीं हुए हैं. उससे पहले राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में माही नदी में सवारियों से भरी नाव पलट गई. जानकारी के मुताबिक, इस नाव में 10 लोग सवार थे. जिनमें से 8 लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि एक 22 वर्षीय युवक और एक 8 साल का बच्चा नदी में डूब गए. नाव पलटने की सूचना पर तुरंत पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. हालांकि, देर शाम तक नदी में डूबे लोगों का पता नहीं चल पाया है. बताया जा रहा है कि नाव भी पूरी तरह से डूब चुकी है, जिससे उसका भी अभी तक पता नहीं चल पाया है. 

संगमेश्वर महादेव मंदिर जा रहे थे नाव सवार

जानकारी के अनुसार, घटना भैंसाउ गांव के पास अरथुना थाना क्षेत्र में हुई. नाव में सवार सभी लोग भानो का पाड़ा गांव के निवासी थे और माही व अनास नदियों के संगम पर स्थित संगमेश्वर महादेव मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी दोपहर में संगरेश्वर पुल के पास नाव नदी में पलट गई. 

Latest and Breaking News on NDTV

माही नदी में लापता है डूबी नाव

अरथुना थाने के प्रभारी विनोद मीणा ने बताया कि आठ से नौ लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि जयेश (21) और मानव (8) लापता हो गए. पुलिस उपाधीक्षक बाबूलाल रैगर ने बताया कि नाव पूरी तरह डूब चुकी है और अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है. हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई.

Latest and Breaking News on NDTV

अब कल शुरू होगा लापता लोगों के लिए ऑपरेशन

माही नदी में नाव पलटने के बाद स्थानीय गोताखोरों और सिविल डिफेंस की टीम ने डूबे दोनों लोगों की दिनभर तलाश की, लेकिन शाम तक पता नहीं चल सका है. अब बताया जा रहा है कि आज का ऑपरेशन अब बंद कर दिया गया है. कल सुबह से फिर से नदी में डूबे लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया जाएगा. अधिकारी ने बताया कि नाव एक स्थानीय व्यक्ति चला रहा था और प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सवार लोगों के पास लाइफ जैकेट नहीं थे. 

यह भी पढ़ें-

पिता की मौत का बदला लेने के लिए बेटे ने खेला खूनी खेल, सोशल मीडिया के एक स्क्रीनशॉट से खुला राज

राजस्थान: बच्ची की चीख पुकार, शरीर पर गहरे घाव... आवारा कुत्तों के हमले में बच्ची की दर्दनाक मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com