राजस्थान में उपमुख्यमंत्री और राज्य की वित्त मंत्री दिया कुमारी ने आगामी वर्ष के लिए राजस्थान सरकार के बजट में विभिन्न क्षेत्रों में विकास से संबंधित कई नई परियोजनाओं की जानकारी दी. इसी सिलसिले में उन्होंने बताया कि प्रदेश में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए कई प्रयास हो रहे हैं. इनका उद्देश्य राज्य में पर्यटन और निवेश को बढ़ावा देना है. दिया कुमारी ने इसी संदर्भ में बताया कि राजस्थान में हवाई यात्रा के विकास के लिए कई परियोजनाओं पर विचार हो रहा है.
4 जिलों में बनेंगे एयरपोर्ट
वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि प्रदेश में 4 जि़लों में नए एयरपोर्ट खोलने की योजना है. ये एयरपोर्ट सीकर- झुंझुनूं और भरतपुर-डीग जिले के संयुक्त इलाके में खोलने का प्रस्ताव है.
उन्होंने बताया कि अभी इस बारे में एयरपोर्ट खोलने की सुविधा का पता किया जा रहा है और 'इन सभी जगहों पर फिजिबिलिटी स्टडी करवाई जाएगी'.

दिया कुमारी ने अपने कार्यकाल का तीसरा बजट पेश किया
Photo Credit: @KumariDiya
2 जिलों में पायलट प्रशिक्षण केंद्र
दिया कुमारी ने इसके साथ ही कहा कि प्रदेश में दो जिलों में पायलट प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे. ये जिले हैं - सवाई माधोपुर और बांसवाड़ा.
वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में बताया कि इन दोनों जगहों पर फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन (Flying Traing Organisation) खोले जाएंगे.
वर्तमान में कुल 7 एयरपोर्ट
राजस्थान में इस वक्त कुल 7 एयरपोर्ट हैं. प्रदेश में अभी इन 7 शहर हवाई मार्ग से जुड़े हैं - जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, उदयपुर, जैसलमेर, किशनगढ़, बीकानेर और कोटा.
इनमें से 4 एयरपोर्ट - जैसलमेर, किशनगढ़, बीकानेर और कोटा - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के कार्यकाल में खोले गए.
बजट पर ये कहानियाँ भी पढ़ें -:
Rajasthan Budget 2026 Live Updates: राजस्थान के बजट में किसान, युवा, कर्मचारियों की चमकी किस्मत, जानें 21.52 लाख करोड़ के बजट में आपके लिए क्या है?
Rajasthan Budget 2026: राजस्थान में बिना कागज के भी होगा अस्पतालों में फ्री इलाज, स्वास्थ्य क्षेत्र में कई बड़े ऐलान
बजट में 10वीं-12वीं विद्यार्थियों के लिए बड़ी घोषणा, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने के लिए 20 हजार देगी सरकार
Rajasthan Budget 2026:1 लाख युवाओं को सरकार रोजगार के लिए देगी 10 लाख रुपए तक का लोन
LIVE TV देखें