विज्ञापन

राजस्थान के पर्यटन को मिलेगा नया बूस्ट, जैसलमेर, बांसवाड़ा और पुष्कर बनेंगे वेडिंग डेस्टिनेशन!

दिया कुमारी ने कहा कि शेखावाटी की हवेलियां, जैसलमेर का रेगिस्तान, बांसवाड़ा-डूंगरपुर की प्राकृतिक सुंदरता, भरतपुर और पुष्कर वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए बेहतरीन विकल्प हैं.

राजस्थान के पर्यटन को मिलेगा नया बूस्ट, जैसलमेर, बांसवाड़ा और पुष्कर बनेंगे वेडिंग डेस्टिनेशन!
दिया कुमारी ने जैसलमेर, बांसवाड़ा और पुष्कर समेत कई जगहों को वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए बेहतरीन विकल्प बताया.

राजस्थान में उदयपुर, जयपुर और जोधपुर वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विश्व के नक्शे पर अपनी अहम जगह रखते हैं. लेकिन अब, कई अन्य पर्यटन स्थलों को भी वेडिंग डेस्टिनेशन के तौर पर विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है. इस लिस्ट में जैसलमेर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, पुष्कर और भरतपुर अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं. डिप्टी सीएम दिया कुमारी के मुताबिक, शेखावाटी की हवेलियां, जैसलमेर का रेगिस्तान, बांसवाड़ा और डूंगरपुर की प्राकृतिक सुंदरता, भरतपुर का वन्यजीव पर्यटन और पुष्कर की धार्मिक आभा इन स्थानों को विवाह समारोहों के आयोजन के लिए बेहतरीन विकल्प बनाती हैं.

"अन्य स्थलों को भी पर्यटन के नक्शे पर लाना जरूरी"

दिया कुमारी ने रविवार (20 जुलाई) को जयपुर के एक होटल में आयोजित ‘अंतरराष्ट्रीय विवाह एवं पर्यटन सम्मेलन (IWTC)' को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि राजस्थान को अब केवल 6 महीने नहीं, बल्कि पूरे वर्ष विवाह के प्रमुख गंतव्य (Wedding Destinations) के रूप में विकसित किया जाना चाहिए. डिप्टी सीएम ने कहा कि जयपुर, जोधपुर और उदयपुर विवाह समारोहों के आयोजन के लिए पहले से ही विश्व प्रसिद्ध हैं, लेकिन राजस्थान की पहचान को और विस्तार देने के लिए अन्य पर्यटन स्थलों को भी विवाह पर्यटन के मानचित्र पर लाना जरूरी है.

दिया कुमारी ने ‘अंतरराष्ट्रीय विवाह एवं पर्यटन सम्मेलन (IWTC)' को संबोधित किया.

दिया कुमारी ने ‘अंतरराष्ट्रीय विवाह एवं पर्यटन सम्मेलन (IWTC)' को संबोधित किया.

दिया कुमारी बोलीं- इससे रोजगार बढ़ेगा, अर्थव्यवस्था होगी मजबूत

उन्होंने कहा कि इसे सालभर बढ़ावा मिलने से स्थानीय कारीगरों, होटल कारोबार, परिवहन और कार्यक्रम आयोजन (इवेंट मैनेजमेंट) उद्योग से जुड़े लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी. 

आईडब्ल्यूटीसी के निदेशक अरशद हुसैन ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य भारत और दुनिया के पर्यटन बोर्ड, होटल उद्योग, विवाह समारोह आयोजकों और कार्यक्रम प्रबंधन से जुड़े पेशेवरों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे कारोबार के नए अवसरों और वैश्विक साझेदारी पर चर्चा कर सकें.

आंध्र प्रदेश के पर्यटन मंत्री कुंडला दुर्गेश ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "आंध्र प्रदेश पर्यटन को आईडब्ल्यूटीसी का आधिकारिक भागीदार बनने पर गर्व है. हमारा उद्देश्य राज्य के समुद्री तटों, आध्यात्मिक स्थलों और सांस्कृतिक धरोहर को विवाह आयोजनों एवं पर्यटन के वैश्विक उद्योग से जोड़ना है. इस तरह के मंच राज्यों के बीच सहयोग और पर्यटन विकास के नए अवसर पैदा करते हैं."

यह भी पढ़ेंः राजस्थान का 'मिनी स्विट्जरलैंड' बना प्रदूषण का 'हॉटस्पॉट', रिसर्च में खुलासा- 20 गुना से भी अधिक पॉल्यूशन

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close