विज्ञापन

राजस्थान के 'सरस' का देशभर में बजेगा डंका! यूपी, एनसीआर समेत कई इलाकों में खुलेंगे आउटलेट

राजस्थान बजट में घोषणा की गई है कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत कई देश के कई इलाकों में सरस उत्पादों के आउटलेट खोले जाएंगे.

राजस्थान के 'सरस' का देशभर में बजेगा डंका! यूपी, एनसीआर समेत कई इलाकों में खुलेंगे आउटलेट
प्रतीकात्मक तस्वीर

Rajasthan Budget Announcement 2026: राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी डेवलपमेंट फंड की राशि 1000 करोड़ से बढ़ाकर 2000 करोड़ रुपए किए जाने का ऐलान किया गया है. बजट-2026 में घोषणा की है कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत कई देश के कई इलाकों में सरस उत्पादों के आउटलेट खोले जाएंगे. इस पर करीब 100 करोड़ रुपए का खर्च का अनुमान है. साथ ही दुग्ध उत्पादकों के अनुदान में भी बढ़ोतरी की घोषणा की गई है. कुल 700 करोड़ रुपए अनुदान से 5 लाख दुग्ध उत्पादक लाभान्वित होंगे. डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने घोषणा करते हुए कहा कि अभी ₹5 प्रति लीटर अनुदान दिया जा रहा है, इसे अगले साल बढ़ाया जाएगा. 

किसानों के लिए बजट में ये प्रावधान

कृषि उपज मंडियों में आने वाले किसानों को गर्मी और बारिश से बचाव के लिए भी प्रावधान किए जाएंगे. कई आधारभूत निर्माण के लिए 350 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. साथ ही नवगठित जिलों में जिला सहकारी उपभोक्ता भंडार स्थापित किए जाएंगे. राज्य के 250000 से ज्यादा किसानों को दलहनी और तिलहनी फसलों के बीजों का वितरण कर लाभान्वित किया जाएगा. इस पर 135 करोड़ रुपए खर्च किया जाना प्रस्तावित है. हर ग्राम पंचायत में वर्मी कंपोस्ट यूनिट स्थापित होगी. तकनीकी ग्रीनहाउस पॉलीहाउस शेड नेट लोड टनल प्लास्टिक मच उपलब्ध कराने के लिए 4000 किसानों को 200 करोड़ रुपए का अनुदान दिया जाएगा. 

फसलों के बेहतर मूल्य का भी वादा

  • कृषि विश्वविद्यालय में खाली पड़े 445 पदों पर भर्ती होगी. 
  • ब्याज मुक्त अल्पकालीन फसली योजना के तहत 35 लाख से ज्यादा किसानों को लोन.
  • इन किसानों को 25000 करोड़ रुपए के ऋण दिए जाएंगे. कुल 800 करोड़ रुपए ब्याज अनुदान के रूप में खर्च होंगे.
  • नों फार्मिंग सेक्टर के लिए 590 करोड रुपए के खर्चे पर पांच प्रतिशत ब्याज का अनुदान 
  • किसानों को उपज का बेहतर मूल्य मिल सकेगा. 
  • प्रदेश की मंडियों में क्षमता विकास और इन्फ्रास्ट्रक्चर के काम होंगे.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान में बिना कागज के होगा अस्पतालों में फ्री इलाज, बजट में बड़ा ऐलान

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close