विज्ञापन

"मेरी गारंटी है कि बेनीवाल फिर लोकसभा नहीं पहुंच पाएंगे", दिलावर बोले- वो खुद को ताकतवर समझ रहे हैं

कभी एनडीए गठबंधन का हिस्सा रहे बेनीवाल पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जुबानी हमला बोला. निकाय चुनाव से पहले उनके इस बयान से नागौर में सियासी हलचल बढ़ गई है.

"मेरी गारंटी है कि बेनीवाल फिर लोकसभा नहीं पहुंच पाएंगे", दिलावर बोले- वो खुद को ताकतवर समझ रहे हैं
मदन दिलावर ने कहा कि बेनीवाल भाजपा को ही आंखें दिखाने लगे हैं.

राजस्थान सरकार में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने हनुमान बेनीवाल पर सियासी हमला बोला है. दिलावर ने आरएलपी सुप्रीमो के लिए कहा कि जिनको सहारा दिया जाता है, वो लोग खुद को ही ताकतवर समझने लगते हैं. दिलावर ने यहां तक कहा कि बेनीवाल जनता का भरोसा खो चुके हैं और अब कभी चुनाव नहीं जीत पाएंगे. नागौर की सियासत में इस बयान के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. पंचायत-निकाय चुनावों से पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होने के कयास लग रहे हैं. 

"बीजेपी को आंख दिखाने लगे बेनीवाल"

कैबिनेट मंत्री ने कहा, "नागौर लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने हनुमान बेनीवाल को समर्थन दिया था. क्योंकि वे पहले भाजपा से विधायक रह चुके हैं और उन्हें संसद तक पहुंचाना लक्ष्य था. लेकिन सांसद बनने के बाद बेनीवाल भाजपा को ही आंखें दिखाने लगे. फिर कांग्रेस के समर्थन से चुनाव जीते और कांग्रेस को भी निशाना साधने लगे."

बेनीवाल की विश्वसनीयता पर सवाल- दिलावर

बेनीवाल को आड़े हाथों लेते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस तरह के व्यवहार से हनुमान बेनीवाल ने जनता का विश्वास खो दिया है और उनकी विश्वसनीयता पर प्रश्नचिन्ह लग गया है. उन्होंने दावा किया कि अब बेनीवाल कभी भी लोकसभा चुनाव जीतकर संसद नहीं पहुंच पाएंगे.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह से पहले छात्र नेता डिटेन, हंगामे की आशंका के चलते नजरबंद

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com