विज्ञापन
This Article is From Feb 27, 2026

Rajasthan: 'गुजरात में सीएनजी 80 रुपये है, जबकि कोटा में 93 रुपये है' विधानसभा में बोले टीकाराम जूली

अर्थव्यवस्था पर टिप्पणी करते हुए जूली ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था चौथे नंबर पर आ गई, लेकिन यह नहीं बताया गया कि प्रति व्यक्ति आय में हमारी रैंक 120वें नंबर पर है.

Rajasthan: 'गुजरात में सीएनजी 80 रुपये है, जबकि कोटा में 93 रुपये है' विधानसभा में बोले टीकाराम जूली

Tikaram Jully: कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सदन में कहा कि हरियाणा और गुजरात के बराबर डीजल-पेट्रोल के दाम करने की बात हुई थी, लेकिन क्या दाम बराबर हुए. यह सब मोदी जी की गारंटी थी. उन्होंने कहा कि राजस्थान के गंगानगर में पेट्रोल 106 रुपये प्रति लीटर है. जूली ने कहा कि गुजरात में सीएनजी 80 रुपये है, जबकि कोटा में 93 रुपये है.

अर्थव्यवस्था पर टिप्पणी करते हुए जूली ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था चौथे नंबर पर आ गई, लेकिन यह नहीं बताया गया कि प्रति व्यक्ति आय में हमारी रैंक 120वें नंबर पर है. उन्होंने कहा कि देश के 1 प्रतिशत धनवान लोगों के पास 40 से 42 प्रतिशत संपत्ति है, जबकि नीचे के 50 प्रतिशत लोगों के पास केवल 3 प्रतिशत संपत्ति है.

कितनी स्मार्ट सिटी बन गई ?

जूली ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार आने के बाद गरीब और गरीब हो रहा है और अमीर और अमीर होता जा रहा है. उन्होंने कहा कि 2047 की बात की जाती है, लेकिन जनता ने पांच साल का समय दिया है. प्रधानमंत्री ने स्मार्ट सिटी की बात की थी, कितनी स्मार्ट सिटी बन गई. हर घर बिजली की बात की गई थी, जबकि विधानसभा में ही बिजली कट रही है.

मुख्यमंत्री ने सबसे ज्यादा गेहूं खरीद का दावा किए जाने पर जूली ने कहा कि ये आंकड़े कहां से आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारत सरकार के 2025-26 के आंकड़ों के अनुसार गेहूं खरीद में पंजाब पहले नंबर पर है और राजस्थान चौथे नंबर पर है.

यह भी पढ़ें - ACB Action: 380000 रुपये की रिश्वत लेते ट्रैप हुआ जयपुर का लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर, 4 लाख की थी डील 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com