विज्ञापन
This Article is From Feb 08, 2026

"यमुना जल समझौते का एक बूंद पानी भी राजस्थान नहीं आया", डोटासरा का तंज- हमें सिर्फ बरसाती पानी मिलने वाला है

Rajasthan News: पीसीसी चीफ ने दावा किया कि राजस्थान की भाजपा सरकार शेखावाटी को एक बूंद भी पानी नहीं दे पाएगी. साथ ही सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया.

"यमुना जल समझौते का एक बूंद पानी भी राजस्थान नहीं आया", डोटासरा का तंज- हमें सिर्फ बरसाती पानी मिलने वाला है

Govind singh dotasra: राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा आज (8 फरवरी) को सीकर दौरे पर रहे. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने राजस्थान और हरियाणा के बीच यमुना जल समझौते के तहत हुए एमओयू पर सवालिया निशान खड़े किए. डोटासरा ने कहा, "एमओयू के तहत पहले हरियाणा के लिए पानी की पूर्ति होगी. उसके बाद केवल दिसंबर से मई तक कुछ महीनों का बरसाती पानी ओवरफ्लो होगा तो वो पानी राजस्थान ले जा सकते हैं." पीसीसी चीफ ने दावा किया कि ढाई साल के कार्यकाल में राजस्थान की भाजपा सरकार शेखावाटी को यमुना जल की एक बूंद भी पानी नहीं दे पाएगी.

धरातल पर कोई डीपीआर नहीं- डोटासरा

डोटासरा ने कहा, "आज तक धरातल पर कोई भी डीपीआर नहीं है और ना ही 1 रुपए का कोई बजट राजस्थान के लिए जारी किया गया है. लक्ष्मणगढ़ में 2011 में इंदिरा गांधी नहर परियोजना के लिए 833 करोड़ से पानी लाने की योजना की शुरुआत की थी, लेकिन 2011 से लेकर आज 2026 तक यानी 15 साल में भी वह योजना भी पूरी नहीं हुई. भाजपा सरकार केवल बड़ी-बड़ी बातें कर भ्रमित करती है, पानी के लिए 1 रुपया भी राजस्थान को नहीं दिया गया है."

केंद्र के बजट पर भी कसा तंज

उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में भी राजस्थान के लिए एक रुपए का प्रावधान नहीं है. आगामी 11 फरवरी को राजस्थान का बजट आने वाला है. देखते हैं कि राजस्थान सरकार की ओर से कितने रुपए का बजट जारी किया जाता है, तब हम लोग बात करेंगे. 

कोचिंग रेगुलेशन बिल पर भी बोले कांग्रेस अध्यक्ष

कोचिंग नियंत्रण बिल पर बोलते हुए पीसीसी चीफ ने कहा कि 6 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है. लेकिन अभी तक कोई रूल-रेगुलेशन नहीं बन पाए हैं और आज भी प्रभावी नहीं है. बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इनकी मंशा ठीक नहीं है, यह कोचिंग माफियाओं के दबाव में काम करने वाले लोग हैं और भ्रष्टाचार में लिप्त लोग हैं. 

यह भी पढ़ेंः IIT प्रोफेसर के खिलाफ दर्ज SC-ST एक्ट का केस रद्द, राजस्थान हाईकोर्ट की टिप्पणी 'नीच' शब्द जातिसूचक नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com