विज्ञापन
This Article is From Jun 02, 2025

Rajasthan Corona Update: राजस्थान में फिर 15 नए कोरोना मरीज की पुष्टि, जयपुर में सबसे ज्यादा 10 मरीज संक्रमित

राजस्थान में सामने आए 15 नए कोरोना के मामलों में जयपुर से 10 मरीज, जोधपुर से 3 मरीज, उदयपुर से 2 मरीज और चूरू से 1 मरीज शामिल है.

Rajasthan Corona Update: राजस्थान में फिर 15 नए कोरोना मरीज की पुष्टि, जयपुर में सबसे ज्यादा 10 मरीज संक्रमित
राजस्थान में कोरोना के नए केस

Rajasthan Corona Update: कोरोना का नया वैरिएंट राजस्थान में धीरे-धीरे पैर पसारता जा रहा है. राजस्थान में कोरोना संक्रमण के मामलों के बढ़ने का सिलसिला जारी है. सोमवार (2 जून) को पूरे प्रदेश में कोरोना के 15 नए संक्रमित मरिजों की पुष्टि हुई है. चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल 2025 में अब तक 113 कोरोना के केस दर्ज हो चुके हैं. जिनमें एक मरीज की मौत हुई है. राजस्थान में सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज राजधानी जयपुर में मिले हैं.

15 में 10 संक्रमित मरीज जयपुर में

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सोमवार को सामने आए 15 नए कोरोना के मामलों में जयपुर से 10 मरीज, जोधपुर से 3 मरीज, उदयपुर से 2 मरीज और चूरू से 1 मरीज शामिल है. संक्रमितों में 10 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं. संक्रमितों की उम्र 15 से लेकर 79 वर्ष तक है. जयपुर के 5 पुरुष और 4 महिलाएं, जोधपुर के 2 महिलाएं और एक पुरुष, वहीं उदयपुर में 27 वर्षीय पुरुष और 15 वर्षीय युवती को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. चूरू से एक 31 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

प्रदेश के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में 16 संक्रमितों को भर्ती किया गया है, जिनमें AIIMS जोधपुर में सर्वाधिक 8 मरीज RNT मेडिकल कॉलेज, उदयपुर में 3 मरीज जयपुर के एसएमएस, साकेत, राजस्थान अस्पताल, मारुधर, JK लोन में एक-एक मरीज भर्ती हैं.

राजस्थान में जिलावार कोरोना के मामले

  • जयपुर- 63 
  • उदयपुर- 14 
  • जोधपुर- 11 
  • बीकानेर- 6
  • डीडवाना- 5 
  • अजमेर- 2
  • बालोतरा- 2
  • दौसा- 2
  • चित्तौड़गढ़- 1
  • चूरू-1 
  • डूंगरपुर- 1
  • फलोदी- 1
  • राजसमंद- 1
  • सवाई माधोपुर- 1
  • सीकर- 1
  • अन्य (मध्यप्रदेश से आया मरीज)- 1

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि कोविड के लक्षणों जैसे बुखार, खांसी, गले में खराश या थकावट महसूस होते ही तुरंत जांच कराएं. भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनने और बार-बार हाथ धोने की सलाह भी दी गई है. विभाग ने यह भी कहा है कि वर्तमान स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन सावधानी और सतर्कता जरूरी है.

यह भी पढ़ेंः पानी के लिए पलायन: नल में नहीं आता पानी...यह मकान बिकाऊ है, पुश्तैनी हवेलियों के बाहर लगे पोस्टर

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com