
Assembly Election result 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह नगर के 10 में से 8 सीटों पर भाजपा ने अपना परचम लहराकर सबको चौंका दिया है. राजस्थान में रिवाज बदलने की बात कर रहे निवर्तमान सीएम गहलोत को उनके गृहनगर जोधपुर की जनता ने वोट नहीं दिया.
भाजपा ने न केवल गहलोत के गृह नगर में 8 सीटों पर कब्जा किया, बल्कि निवर्तमान मुख्यमंत्री गहलोत के जीत के ग्राफ में भी करीब 20,000 वोटों का नुकसान हुआ है. पिछली बार के चुनाव में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 45,000 से ज्यादा मतों से विजयी हुए थे, लेकिन इस बार यह आंकड़ा भी कम हुआ है.
जोधपुर शहर की 10 विधानसभा सीटों के नतीजे
01) फलोदी से भारतीय जनता पार्टी के पब्बा राम बिश्नोई जीते, उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रकाश चंद्र छंगाणी को 10784 वोटो से हराया
02) लोहावट से भाजपा के गजेंद्र सिंह जीते उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के किसनाराम विश्नोई को 10549 वोटो से हराया
03) शेरगढ़ भाजपा के बाबू सिंह राठौड़ जीते उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की मीना कंवर को 25044 वोटो से हराया
04) ओसियां बीजेपी के भैराराम चौधरी सियोल जीते उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी दिव्या मदेरणा को 2807 वोटो से हराया।
05) भोपालगढ़ कांग्रेस की गीता बरवड़ जीती उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के पुखराज गर्ग को 24298 वोटो से हराया।
06) सरदारपुरा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जीते उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रोफेसर डॉक्टर महेंद्र राठौड़ को 26396 वोटो से हराया।
07) जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के अतुल भंसाली जीते उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की मनीषा पवार को 13525 वोटो से हराया।
08) सूरसागर भाजपा के देवेंद्र जोशी जीते उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के इंजीनियर शहजाद अयूब खान को 38759 वोटो से हराया।
09) लूणी भाजपा जोगाराम पटेल जीते उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के महेंद्र बिश्नोई को 24678 वोटो से हराया
10) बिलाड़ा भाजपा के अर्जुन लाल गर्ग जीते उन्होंने अपने निकटतम प्रतिवेदन दी कांग्रेस के मोहनलाल कटारिया को 10820 से अधिक वोटो से हराया
ये भी पढ़ें-जीत के बाद सचिन पायलट आज पहुंचेंगे टोंक, जिला कांग्रेस कार्यालय में लोगों से करेंगे मुलाकात