खेत की झोपड़ी से चल रही थी एमडी की फैक्ट्री, पुलिस ने 60 लाख की ड्रग्स और पिस्टल के साथ दो को दबोचा

राजस्थान में प्रतापगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह में खेत की झोपड़ी से एमडी ड्रग्स बनाने की अवैध लैब का खुलासा किया. दो आरोपी गिरफ्तार हुए जबकि दो फरार हैं. पुलिस ने 60 लाख कीमत की एमडी पिस्टल और उपकरण जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्रतापगढ़ पुलिस ने खेत की झोपड़ी से एमडी ड्रग्स बनाने की लैब का खुलासा किया.

Rajasthan News: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार पर बड़ी चोट की है. हथुनिया थाना पुलिस ने एसपी बी. आदित्य के निर्देशन में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत कार्रवाई करते हुए खेत में बनी झोपड़ी से एमडी ड्रग्स बनाने का पूरा सेटअप पकड़ लिया. पुलिस को यहां से भारी मात्रा में मादक पदार्थ और हथियार मिले हैं.

गश्त के दौरान हुआ खुलासा

एसपी बी. आदित्य ने बताया कि थाना अधिकारी उदयवीर सिंह अपनी टीम के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे. असावता से कुलथाना मार्ग पर सड़क से दूर खेत में एक कार और मोटरसाइकिल खड़ी दिखी. पास ही टीन शेड में रोशनी जल रही थी. संदेह होने पर पुलिस ने दबिश दी. वहां चार लोग मिले लेकिन दो अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए जबकि दो को पुलिस ने पकड़ लिया.

दो गिरफ्तार दो फरार

पकड़े गए आरोपियों की पहचान असावता निवासी मुराद खान और गुजरात के मेहसाणा निवासी मोहम्मद जुनैद के रूप में हुई. फरार आरोपियों में गंधेर निवासी जीवन आंजना और उज्जैन निवासी शरीक उर्फ जेरी शामिल हैं. पुलिस उनकी तलाश में जुटी है.

1.897 किलो एमडी और हथियार बरामद

मौके से 1 किलो 897 ग्राम एमडी बरामद हुई जिसकी कीमत 60 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है. साथ ही एमडी बनाने के उपकरण इलेक्ट्रॉनिक कांटा इंडक्शन कुकर रसायन स्टील के बर्तन दो जरीकेन और एक लोडेड पिस्टल पांच जिंदा कारतूस सहित जब्त किए गए.

Advertisement

पहले भी रहा है आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस के अनुसार आरोपी मुराद खान का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है. NDTV के संवाददाता ईरफान खान ने मौके पर पहुंचकर देखा कि झोपड़ी में ही ड्रग्स बनाने का पूरा इंतजाम किया गया था.

यह भी पढ़ें- भाभी की तंत्र क्रिया से परेशान देवर पुल‍िस के पास पहुंचा, बोला- घर में रहना मुश्‍क‍िल हो गया 

Advertisement