विज्ञापन

भाभी की तंत्र क्रिया से परेशान देवर पुल‍िस के पास पहुंचा, बोला- घर में रहना मुश्‍क‍िल हो गया 

अजमेर में देवर ने पुल‍िस से बताया क‍ि तंत्र क्रिया की वजह से आए द‍िन घर पर व‍िवाद होता रहता है, ज‍िससे लोगों को परेशानी होती रहती है. 

भाभी की तंत्र क्रिया से परेशान देवर पुल‍िस के पास पहुंचा, बोला- घर में रहना मुश्‍क‍िल हो गया 
प्रतीकात्मक तस्वीर.

अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र स्थित शंकर नगर निवासी एक परिवार ने अपनी ही भाभी से परेशान होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई है. पीड़ित नरेंद्र और कमलेश ने बताया कि उनकी भाभी कथित रूप से तांत्रिक विद्या करती है, जिसको लेकर लंबे समय से परिवार में विवाद और तनाव की स्थिति बनी हुई है.

परिवार में रहता है विवाद  

उनका आरोप है कि जब भी वे इन गतिविधियों का विरोध करते हैं तो घर में झगड़ा खड़ा कर दिया जाता है, जिससे पारिवारिक माहौल पूरी तरह बिगड़ चुका है. परिवार का कहना है कि आए दिन होने वाले विवादों के कारण घर में रहना तक मुश्किल हो गया है, और मानसिक रूप से भी वे काफी परेशान हैं. 

आपराधिक लोग घर आते हैं 

पीड़ित नरेंद्र कुमार ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी भाभी ने उन्हें परेशान करने की नीयत से झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिससे वे कानूनी दबाव में आ गए हैं. उनका कहना है कि घर में कथित तौर पर आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को बुलाकर तांत्रिक क्रियाएं की जाती हैं, जिससे परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है.

पुलिस से कार्रवाई की मांग  

मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने अलवर गेट थाना सहित उच्च अधिकारियों से भी निष्पक्ष जांच की मांग की है. उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पेश होकर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया और परिवार की सुरक्षा तथा उचित कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है. फिलहाल पुलिस से मामले में जांच और आवश्यक कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें: ओडेला खनन हादसा: नवें दिन रेस्क्यू सफल, चट्टान के नीचे दबा मिला ऑपरेटर रामानंद का शव 

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close