विज्ञापन

करीब 17 मिनट में लाखों की चोरी, गांव गए थे घर के सदस्य, जेवरात-नगदी के साथ बाइक भी ले गए चोर

परिवार के सदस्य गांव गए हुए थे, तभी चोरों ने हाथ साफ कर लिया. घर की अलमारी में रखी 1 डेढ़ तोले की सोने की चेन, 2 सोने की अंगूठी, 50 हजार की नगदी गायब बताई जा रही है.

करीब 17 मिनट में लाखों की चोरी, गांव गए थे घर के सदस्य, जेवरात-नगदी के साथ बाइक भी ले गए चोर

सीकर के उद्योग नगर थाना इलाके के प्रधानजी का जाव के पास घर में चोरी की वारदात दर्ज की गई. वारदात के वक्त पीड़ित परिवार अपने गांव गया हुआ था. इसी दौरान पीछे से अज्ञात चोर मकान में घुसे और जेवरात-नगदी के साथ ही घर के बाहर खड़ी बाइक भी ले गए. चोर अलमारी में रखी 1 डेढ़ तोले की सोने की चेन, 2 सोने की अंगूठी, 50 हजार की नगदी भी ले गए. अनुमान के मुताबिक, करीब 5 लाख से ज्यादा के सामान चोरी हो गया है. 

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

सूचना पर उद्योग नगर थाना इलाके की रानी सती चौकी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद आसपास के सीसीटीवी खंगाले. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में दो अज्ञात चोर घर में घुसते हुए दिखाई दे रहे हैं. करीब 17 से 20 मिनट में चोरी की वारदात कर घर में खड़ी बाइक चुराकर फरार हो गए. 

पिता के ऑपरेशन के चलते गांव गया था परिवादी

परिवादी विनोद कुमार बगड़िया ने बताया कि उसके पिता के नाक का ऑपरेशन होने के चलते परिवार के सभी लोग गांव गए हुए थे. सीसीटीवी के मुताबिक, चोर 12 फरवरी की देर रात 1:19 बजे पर प्रधानजी का जाव की ओर से आते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद अज्ञात चोर सूने मकान में 1:25 बजे अंदर घुसे और 1:42 बजे तक वारदात को अंजाम दे चुके थे. पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और चोरों की तलाश जारी है. 

यह भी पढ़ेंः 16 साल की नौकरी में 'बाबू' ने खड़ा कर दिया करोड़ों का साम्राज्य, भाई आज भी करते हैं मजदूरी


 

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close