विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2025

Rajasthan: शादी का दबाव बना रही थी प्रेमिका, प्रेमी ने हत्या कर ज़मीन में दफनाया, ऐसे हुआ खुलासा 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भुला कन्हैया पर शादी के लिए दबाव बना रही थी लेकिन कन्हैया इसके लिए तैयार नहीं था, उसने भूला को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या कर दी और शव को जमीन में दफन कर दिया.

Rajasthan: शादी का दबाव बना रही थी प्रेमिका, प्रेमी ने हत्या कर ज़मीन में दफनाया, ऐसे हुआ खुलासा 
पुलिस शव बरामद कर लिया है.

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ के पारसोला में प्रेम प्रसंग में कत्ल का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका का कत्ल करने के बाद शव को जमीन में दफन कर दिया. बीते 5 दिनों से लापता प्रेमिका का शव आज प्रेमी के घर से कुछ ही दूरी पर जमीन में गड़ा हुआ मिला. वारदात के बाद प्रेमी और उसका पूरा फरार है.आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई है.

एसपी विनीत कुमार बंसल ने बताया कि पारसोला थाना क्षेत्र के आड़ गांव के रहने वाले खानिया मीणा की बेटी भुला मीणा बीती 12 जून को अपनी बहन के वहाँ मूंग काटने के लिए भरकुंडी गांव गई थी, यहां से रात को भुला अचानक लापता हो गई, सुबह भुला के जियाजी ने इस बात की सूचना भुला के पिता को दी और उसकी तलाश शुरू की तो सामने आया कि भूला का पाटला बावड़ी निवासी लखमा उर्फ कन्हैया मीणा के साथ लंबे अरसे से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

आसपास जानवर और कौवे भी मंडरा रहे थे

बदनामी के डर से भुला के पिता खानिया ने पुलिस को सूचना नहीं दी और अपने ही स्तर पर तलाश करते रहे. 2 दिन पहले परिजनों को पता चला कि भूला कन्हैया मीणा के साथ देखी गई थी. इस पर परिवार के लोग आज कन्हैया के गांव पाटला बावड़ी पहुंचे तो कन्हैया के घर से कुछ पहले ही एक स्थान पर तेज दुर्गंध आने लगी, जहां से दुर्गंध आ रही थी वहां आसपास जानवर और कौवे भी मंडरा रहे थे. जमीन के अंदर से पैर जैसा अंग भी बाहर नजर आ रहा था.

परिवार के लोग यहां से जब कन्हैया के घर पर पहुंचे तो वहां कोई मौजूद नहीं था. उसके परिवार के सभी लोग भी वहां नहीं थे. इस पर खानिया मीणा की ओर से पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर पारसोला थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भुला कन्हैया पर शादी के लिए दबाव बना रही थी लेकिन कन्हैया इसके लिए तैयार नहीं था, उसने भूला को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या कर दी और शव को जमीन में दफन कर दिया, संभावना यह भी जताई जा रही है कि कत्ल की इस वारदात में कन्हैया के साथ और भी व्यक्ति शामिल हो सकते हैं, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.

मौके पर पहुंची पुलिस की टीम 

यहां स्थिति को देखते हुए एसपी विनीत कुमार बंसल, डीएसपी नानालाल सालवी, एसडीएम राकेश कुमार न्यौल भी मौके पर पहुंचे साथ ही बांसवाड़ा से एफएसएल टीम को भी बुलाया गया. एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठे किए.बाद में जहां से दुर्गंध आ रही थी वहां खुदाई शुरू की गई तो एक प्लास्टिक के कट्टे में भरा हुआ शव बाहर आया जो पूरी तरह से क्षत विक्षत हो चुका था, शव की शिनाख्त करना भी मुश्किल हो रहा था, परिजनों ने कपड़ों के आधार पर पहचान की की यह उनकी बेटी का ही शव है. संभवतया हत्या करने के बाद शव को बोरे में भरकर जमीन में दफन कर दिया गया.

यह भी पढ़ें - 'सैंपल फेल तो सीधे जेल' 12 टीमें मार रही नकली खाद-बीज बनाने वाले फैक्ट्रियों पर छापे, किशनगढ़ में भी रेड

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com