विज्ञापन
This Article is From Sep 14, 2023

राजस्थान सरकार कानून व्यवस्था सहित सभी मोर्चों पर विफल: सतीश पूनिया

राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने बुधवार को राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सरकार कानून-व्यवस्था सहित सभी मोर्चों पर विफल रही है. उन्होंने सरकार पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार में शामिल होने का भी आरोप लगाया.

राजस्थान सरकार कानून व्यवस्था सहित सभी मोर्चों पर विफल: सतीश पूनिया
सतीश पूनिया (फाइल फोटो)

राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने बुधवार को राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सरकार कानून-व्यवस्था सहित सभी मोर्चों पर विफल रही है. उन्होंने सरकार पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार में शामिल होने का भी आरोप लगाया.

भीलवाड़ा में परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान में पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने लोगों से किए गए अपने वादे पूरे नहीं किए, खासकर महिला सुरक्षा, किसानों की कर्ज माफी और बेरोजगारी से जुड़े वादे पूरे नहीं किए गए.

उन्होंने दावा किया कि भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा लोगों में जागरूकता पैदा करेगी और इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन करेगी. इस दौरान सतीश पूनिया ने राज्य सरकार से पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने की भी मांग की. 

गौरतलब है साल 2023 के अंत में राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने हैं और बीजेपी राजस्थान में पुनर्वापसी के लिए पूरे प्रदेश में परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाल रही है. वहीं, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार इस बार राज बदलने के बजाय रिवाज बदलने को लेकर दम खम दिखा रही है. 

ये भी पढ़ें-कांग्रेस में गुटबाजी नहीं होती तो सचिन पायलट मुख्यमंत्री होते: सतीश पूनिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com