विज्ञापन
This Article is From Nov 18, 2024

Rajasthan: मंत्री मदन दिलावर ने सरपंच के खिलाफ केस दर्ज करने के दिए आदेश, जानें पूरा मामला 

Rajasthan:  राजस्थान सरकार में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने चेचट संस्कृत महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 2.50 करोड़ रुपए देने की घोषणा की. 

Rajasthan: मंत्री मदन दिलावर ने सरपंच के खिलाफ केस दर्ज करने के दिए आदेश, जानें पूरा मामला 
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने लोगों की समस्याएं सुनी.

Rajasthan:  राजस्थान सरकार में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर चेचट के महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जनसुनवाई की. लोगों की समस्याएं सुनी. घाटोली के रामकुमार दास ने मंत्री दिलावर से शिकायत की. उन्होनें कहा, "मैं हनुमान मंदिर का पुजारी हूं. घाटोली में गौशाला चलाता हूं. गांव का सरपंच दिनेश तिवारी मुझे बार-बार धमकी दे रहा है कि 2 लाख रुपए दो तभी गोशाला चलाने दूंगा नहीं तो गोशाला बंद करवा दूंगा." मंत्री ने शिविर में चेचट पुलिस थाने के थानाधिकारी को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए.

संस्कृत महाविद्यालय को 2.50 करोड़ की घोषणा 

इससे पहले मंत्री मदन दिलावर ने शिविर में सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी को देखा. दिलावर ने चेचट संस्कृत महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 2.50 करोड़ रुपए देने की घोषणा की. नाला निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपए दिए. मंत्री ने बताया कि चेचट में नए महाविद्यालय इसी सत्र से शुरू हो चुका है, जिसमें विद्यार्थियों का प्रवेश के साथ अध्ययन शुरू हो गया है.

13 नए पशु उपकेंद्र स्वीकृत

ब्लाक खैराबाद में पशुपालन विभाग ने 13  नए पशु उपकेंद्र बनेंगे. मंत्री मदन दिलावन बताया कि ग्राम खीमच, खंभकोट, लखरिया, असकली, डोलियों, कल्याखेड़ी, खेड़ली, सालेड़ा खुर्द, हरियाखेड़ी, देवली खुर्द, झिरी, कुदायला और मंडा में एक-एक नए पशु उप-केंद्र जल्द शुरू हो जाएंगे.

सरकारी विद्यालयों में 19.65 करोड़ की स्वीकृत

शिक्षा मंत्री  मदन दिलावर ने बताया कि रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में वर्तमान में 19 करोड़ 65 लाख 85 हजार रुपए के निर्माण कार्य चल रहे हैं. जल्द ही 7 करोड रुपए के और विकास कार्य किए जाएंगे. रामगंज मंडी विधानसभा में स्कूलों में हो रहे कार्य अन्य किसी भी विधानसभा से अधिक है. कुल 68 स्कूल में निर्माण कार्य चल रहे या शुरू होने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: लॉरेंस के गुर्गों से सुरक्षा देगी करणी सेना, राज शेखावत ने हेल्पलाइन नंबर किया जारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Get App for Better Experience
Install Now
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com