विज्ञापन
This Article is From Dec 18, 2023

राज्यपाल कालराज मिश्र ने कालीचरण सराफ को दिलाई प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ, किरोड़ी लाल मीणा को भी मिली जिम्मेदारी

कालीचरण सराफ को विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई है. कालीचरण सराफ को वसुंधरा राजे के करीबी माने जाते हैं. कालीचरण सराफ वर्तमान में जयपुर के मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं.

राज्यपाल कालराज मिश्र ने कालीचरण सराफ को दिलाई प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ, किरोड़ी लाल मीणा को भी मिली जिम्मेदारी
राजस्थान के प्रोटेम स्पीकर कालीचरण सराफ

Rajasthan News: राजस्थान के राज्यपाल कालराज मिश्र ने विधायक कालीचरण सराफ को विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई है. उनके साथ तीन पैनल सदस्य किरोड़ी लाल मीणा, प्रताप सिंह सिंघवी और दयाराम परमार को भी शपथ दिलाई गई है. आपको बता दें, कालीचरण सराफ को वसुंधरा राजे के करीबी माने जाते हैं. कालीचरण सराफ वर्तमान में जयपुर के मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं.

कालीचरण सराफ राजस्थान के दिग्गज नेताओं में से एक हैं. उनका सियासी सफर काफी लंबा रहा है. वह कॉलेज के दिनों से राजनीति में सक्रिय रहे हैं. 7 अगस्त 1951 को जनमे कालीचरण सराफ अपनी शिक्षा राजस्थान विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ कॉमर्स से पूरी की है. वह राजस्थान यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. जबकि वह वसुंधरा सरकार में शिक्षा मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का पद संभाल चुके हैं.

किरोड़ी लाल मीणा को भी जिम्मेदारी

विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर के लिए तीन सदस्यीय पैनल भी बनाया गया है. जिसमें किरोड़ी लाल मीणा, प्रताप सिंह सिंघवी और दयाराम परमार को शामिल किया गया है. बता दें किरोड़ी लाल मीणा पिछले 5 सालों से गहलोत सरकार के खिलाफ मुखर होकर बोल रहे थे. वह लगातार गहलोत सरकार के खिलाफ कई मुद्दों को लेकर सामने आए हैं.

राजस्थान के कैबिनेट मंत्रियों का इंतजार

राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार किया जा रहा है. 17 दिसंबर को सीएम भजन लाल शर्मा दिल्ली पहुंचे थे जहां कैबिनेट विस्तार को लेकर बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित साह के साथ बैठक हुई है. हालांकि, सीएम वापस राजस्थान आ चुके हैं लेकिन मंत्रिमंडल सूची को जारी नहीं किया गया है. बताया जा रहा है कि इसमें एक हफ्ते का वक्त लग सकता है.

बीजेपी मंत्रीमंडल के विस्तार पर पार्टी में संतुलन समेत सामाजिक और क्षेत्रिय कारकों को ध्यान में रख कर करना चाहती है. 

यह भी पढ़ेंः विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा- 'पात्र व्यक्ति छुटे तो अधिकारियों को देना होगा जवाब'

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com