विज्ञापन
This Article is From May 07, 2025

Rajathan Suicide: फेरे के कुछ घंटे पहले दूल्‍हे ने खा ल‍िया जहर, कोटा की युवती से थी लव मैर‍िज 

Rajathan Suicide: रात में ब‍िंदोरी न‍िकली थी. बुधवार जहरीला पदार्थ खाने से तबीयत बिगड़ने के बाद 15 मिनट में दम ही तोड़ द‍िया. 

Rajathan Suicide: फेरे के कुछ घंटे पहले दूल्‍हे ने खा ल‍िया जहर, कोटा की युवती से थी लव मैर‍िज 
बूंदी के रामस्वरूप ने शादी के कुछ घंटे पहले ही सुसाइड कर ल‍िया.

Rajasthan Suicide: बूंदी जिले के नौताड़ा भोपत गांव में शादी के घर में मातम पसर गया. दूल्हे ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया. घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया. तालेड़ा थाना पुलिस के मुताबिक, रामस्वरूप मेवाड़ा की बुधवार (7 मई) को दिन में शादी होनी थी. वह कोटा की युवती से लव मैरिज करने जा रहा था. लेकिन, सुबह उसने जहर खाकर जान दे दी. हालांकि, पुलिस को दूल्हे के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. फिलहाल पुलिस ने कोटा में मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवा कर मामले की जांच शुरू कर दी है. परिवारजनों ने किसी पर भी आरोप नहीं लगाया है.

सुबह ब‍िगड़ गई तबीयत  

तालेड़ा थाना पुलिस के उपनिरीक्षक देशराज सिंह के मुताबिक, आज बुधवार सुबह दूल्हा रामस्वरूप की तब‍ीयत ब‍िगड़ गई और उल्टियां करने लगा. उसे परिवारजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर उसकी मौत हो गई. तालेड़ा थाना पुलिस ने शव का पोस्‍टमार्टम कराने के बाद पर‍िजनों को सौंप द‍िया. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच पड़ताल में जुटी है. मृतक के भाई ने मामले की रिपोर्ट दी है.  

रात में न‍िकली थी ब‍िंदोरी 

तालेड़ा पुलिस के उपनिरीक्षक देशराज ने बताया क‍ि कोटा के बालिता इलाके से लड़की वाले दिन में शादी के लिए रामस्वरूप मेवाड़ा गांव पहुंचने, लेकिन उसके पहले ही यह हादसा हो गया. पुलिस के मुताबिक, रामस्वरूप मेवाड़ा कि मंगलवार रात को नोताडा भोपत गांव में धूमधाम से गाजे-बाजे से बिंदोरी (निकासी) निकाली गई थी, पूरे परिवार में खुशी का माहौल था. देर रात 3 बजे को बिंदोरी खत्म होने पर सब लोग सो गए थे. दूल्हा भी अपने रूम में सोने गया. मगर सुबह जो हुआ सब हैरत में पड गए. 

कोटा की युवती से होनी थी शादी

मृतक के बड़े भाई ने बताया कि उसके छोटे भाई रामस्वरूप मेवाड़ा की मनपसंद लड़की से शादी फिक्स हो गई थी. 7 मई को दोपहर में गांव में ही फेरे होने थे. कोटा के बालिता रोड की रहने वाली युवती से उसका विवाह होना था. शादी को लेकर दूल्हा सहित परिवार के सभी लोग खुश थे लेकिन यह अचानक से हुई घटना ने सबको चुका दिया कि आखिरकार दूल्हे ने ऐसा कदम क्यों उठाया. तालेड़ा पुलिस के अनुसार डॉक्टर ने प्रथम दृष्टया मौत का कारण विषाक्त पदार्थ खाने से मना है.

यह भी पढ़ें: "पाकिस्तान आतंकवादियों के शरण स्थल के रूप में पहचान बना चुका है", विदेश सचिव बोले- भारत के पास पुख्ता सबूत

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com