विज्ञापन

अमायरा सुसाइड केस में मोदी स्कूल के संचालक की बढ़ी मुश्किल, टीचर समेत 4 लोगों को कोर्ट ने माना आरोपी

अमायरा सुसाइड केस में कोर्ट ने स्कूल संचालक सौरभ मोदी, प्रिंसिपल इंदु दुबे, शिक्षिका पुनीता शर्मा और सफाईकर्मी रामू को आरोपी माना है.

अमायरा सुसाइड केस में मोदी स्कूल के संचालक की बढ़ी मुश्किल, टीचर समेत 4 लोगों को कोर्ट ने माना आरोपी
अमायरा सुसाइड केस में 31 जुलाई को सुनवाई होगी.

अमायरा सुसाइड मामले में मोदी स्कूल के संचालक, प्रिंसिपल समेत 4 लोगों के खिलाफ केस चलेगा. जयपुर महानगर प्रथम की एसीजेएम-10 कोर्ट ने सुनवाई के दौरान चारों को आरोपी माना. अधिवक्ता भानु प्रकाश शर्मा के अनुसार, अदालत ने मामले में प्रसंज्ञान लेते हुए प्रकरण को आगे की सुनवाई के लिए डीजे कोर्ट (बाल न्यायालय) भेज दिया है. कोर्ट ने स्कूल संचालक सौरभ मोदी, प्रिंसिपल इंदु दुबे, शिक्षिका पुनीता शर्मा और सफाईकर्मी रामू को आरोपी माना है. हालांकि, पुनीता शर्मा को अदालत ने जमानत दे दी है. अब इस मामले की अगली सुनवाई 31 जुलाई को संबंधित न्यायालय में होगी. प्रकरण को सुनवाई के लिए डीजे कोर्ट (बाल न्यायालय) भेजा गया है.

9 महीने से परिवार को न्याय का इंतजार

1 नवंबर 2025 को जयपुर स्थित नीरजा मोदी स्कूल में छात्रा अमायरा ने ऊंचाई से छलांग लगा दी थी. नीचे गिरने से गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौत हो गई थी. करीब 9 महीने बीत जाने के बाद परिवार न्याय के इंतजार में है. वहीं, सुसाइड मामले में पुलिस ने चार्जशीट दायर की. इसमें जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 75 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) और 238(C) के तहत अपराध माना है. 

पीड़ित पक्ष के प्रार्थना पत्र पर हुई सुनवाई

लेकिन पीड़ित पक्ष की ओर से चार्जशीट पर सवाल उठाए गए थे. परिवार की मांग थी कि स्कूल प्रबंधन, प्रिंसिपल, शिक्षिका और सफाईकर्मी के खिलाफ संज्ञान लिया जाए. इस प्रार्थना पत्र पर सोमवार को सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने यह आदेश पारित किया.

यह भी पढ़ेंः पेपर लीक मामले में 5 हजार की इनामी कोमल मीणा गिरफ्तार, पौरव कालेर गैंग से है कनेक्शन


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close