विज्ञापन

ड्यूटी से घर जा रहे RAC हेड कॉन्स्टेबल की हादसे में दर्दनाक मौत, 2 और लोगों की गई जान

राजस्थान के डूंगरपुर में ड्यूटी से लौट रहा हेड कॉन्स्टेबल दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया. बोलेरो गाड़ी से भीषण टक्कर में RAC हेड कॉन्स्टेबल समेत 3 लोगों की मौत हो गई.

ड्यूटी से घर जा रहे RAC हेड कॉन्स्टेबल की हादसे में दर्दनाक मौत, 2 और लोगों की गई जान
डूंगरपुर में दर्दनाक हादसे में ड्यूटी से घर जा रहे RAC हेड कॉन्स्टेबल समेत 3 की मौत

राजस्थान के डूंगरपुर जिले में सोमवार को रफ्तार का कहर देखने को मिली है. एक बोलेरो ने 2 बाइक टक्कर मार दी, जिससे RAC के हेड कॉन्स्टेबल समेत 3 लोगों की मौत हो गई है. जबकि इस हादसे में एक युवक घायल हो गया, जिसका डूंगरपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है. जानकारी के मुताबिक, यह सड़क हादसा वरदा थान क्षेत्र के गोल आम्बा गांव के पास हुआ है. हादसे के बाद बोलेरो चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और बोलेरो चालक की तलाश कर रही है. 

भाई के साथ थे हेड कॉन्स्टेबल धुलसिंह

थानाधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि वरदा निवासी दिग्विजय सिंह चौहान की ओर से रिपोर्ट दी गई है. इसमें बताया कि उसके पिता धुलसिंह 13वी आरएसी बटालियन में हेड कॉन्स्टेबल हैं. वे ड्यूटी से वापस घर लौट रहे थे. परिवार में चाचा महिपाल सिंह भी उनके साथ थे. दोनों बाइक से घर लौट रहे थे. इस दौरान आंतरी गोल आम्बा के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी.

भागते समय एक दूसरी बाइक में मारी टक्कर

जोरदार टक्कर से वे दोनों बाइक समेत नीचे गिर गए. उनके हाथ पैर और सिर में कई जगह चोटें आई. वहीं बोलेरो का ड्राइवर बोलेरो को लेकर भागने लगा, जिस पर आगे जाते ही दूसरी बाइक को फिर से टक्कर मार दी. उस बाइक पर सवार दिनेश रोत निवासी तालाब फला हिराता और संदीप रोत निवासी बयोडा भी गंभीर रूप से घायल हो गए. चारों घायलों को डूंगरपुर अस्पताल लेकर आए.

हेड कॉन्स्टेबल समेत 3 लोगों की मौत

डॉक्टर ने जांच के बाद धुलसिंह चौहान और दिनेश रोत को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिपाल सिंह की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया. परिवार के लोग उदयपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान महिपाल सिंह की भी मौत हो गई. घटना की सूचना पर वरदा थाना पुलिस भी मोर्चरी पहुंची.

दोनों शव को डूंगरपुर अस्पताल के मोर्चरी में रखवाए. उदयपुर अस्पताल के मोर्चरी में एक शव को रखवाया. पुलिस ने तीनों शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए है. जबकि बोलेरो चालक के खिलाफ एक्सीडेंट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

यह भी पढे़ं-

इंस्टा पर दोस्ती, मुलाकात-शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट होने पर युवती का 3-3 बार जबरन कराया गर्भपात

मह‍िलाएं क‍िशोरी को घर से ले गईं, करवाया रेप फ‍िर 32 हजार में सौदा; फावड़े-सब्बल से नूरजहां का ग‍िराया घर

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close