विज्ञापन
This Article is From Jun 05, 2025

Rajasthan: गुर्जर महापंचायत पर मंत्री जवाहर सिंह का बड़ा बयान, कहा- आंदोलन के बजाय सरकार से करें सीधी बात 

राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने 8 जून को भरतपुर में होने वाली गुर्जर महापंचायत को लेकर कहा कि सरकार गुर्जर समाज की आरक्षण मांगों पर सरकार गंभीर है और वह संवाद के लिए तैयार है.

Rajasthan: गुर्जर महापंचायत पर मंत्री जवाहर सिंह का बड़ा बयान, कहा- आंदोलन के बजाय सरकार से करें सीधी बात 
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम.

Rajasthan News: राजस्थान के गृह राज्य मंत्री और करौली जिले के प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने गुर्जर महापंचायत को लेकर बड़ा बयान दिया है. यह पंचायत 8 जून को भरतपुर के कारवाड़ी पीलूपुरा में होने वाली है. जिसमें गुर्जर समाज के आरक्षण को लेकर बात होगी. जिसे लेकर मंत्री ने कहा है कि सरकार गुर्जर समाज की मांगों को लेकर गंभीर है और हर समय बातचीत के लिए तैयार है.

सरकार ने खोले संवाद के रास्ते

मंत्री बेढम ने बताया कि उन्होंने गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति की मांगों पर मुख्यमंत्री से विस्तृत चर्चा की है. मुख्यमंत्री ने इस मामले में सकारात्मक दृष्टिकोण दिखाया है. बेढम ने जोर देकर कहा कि आंदोलन या महापंचायत से ज्यादा बेहतर है कि गुर्जर समाज के नेता सीधे सरकार से बात करें. उन्होंने कहा कि टकराव से कोई हल नहीं निकलता, बल्कि संवाद से ही समस्याओं का समाधान संभव है.

टकराव नहीं, समझौता है मकसद

गृह राज्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार का मकसद टकराव नहीं, बल्कि सभी पक्षों के साथ समझौता करना है. उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज की वास्तविक मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा. सरकार चाहती है कि समाज की चिंताओं का हल आपसी सहमति से निकाला जाए. बेढम ने यह भी कहा कि आंदोलन या प्रदर्शन की बजाय टेबल पर बैठकर चर्चा से सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे.

शांति और संयम की अपील

मंत्री ने सभी पक्षों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने कहा कि प्रशासन और सरकार मिलकर गुर्जर समाज के मुद्दों को हल करने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है. बेढम ने भरोसा दिलाया कि सरकार का रुख हमेशा सहयोगात्मक रहेगा और कोई भी फैसला सभी पक्षों की सहमति से लिया जाएगा.

समाज में बढ़ा विश्वास

मंत्री के इस बयान से गुर्जर समाज में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ने की उम्मीद है. अब सभी की नजरें 8 जून की महापंचायत और उससे पहले होने वाली संभावित बातचीत पर टिकी हैं.

यह भी पढ़ें- गुर्जर आंदोलन की आहट तेज, अधिकारियों को विजय बैंसला की दो टूक- समाज के सामने सरकार से होगी बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com