विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2025

राजस्थान में गुर्जर आंदोलन की फिर से तैयारी! आज महापंचायत में होगा फैसला; समाज की ये प्रमुख मांगें

महापंचायत से पहले शनिवार को दौसा में गुर्जर समाज की बैठक हुई है, जिसमें सरकार की ओर से गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम शामिल हुए. पर इस बैठक में कोई हल नहीं निकल पाया. 

राजस्थान में गुर्जर आंदोलन की फिर से तैयारी! आज महापंचायत में होगा फैसला; समाज की ये प्रमुख मांगें
आज गुर्जर महापंचायत

Gurjar Mahapanchayat In Rajasthan: राजस्थान में एक बार फिर से गुर्जर आंदोलन को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है. रविवार को भरतपुर के पीलूपुरा में गुर्जर समाज की महापंचायत होने वाली है. जिसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से लोग शामिल होंगे. इस महापंचायत का नेतृत्व बीजेपी नेता विजय बैंसला कर रहे हैं, जो गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष हैं. विजय बैंसला के नेतृत्व में होने वाली महापंचायत को लेकर कई दिनों से बड़े जोर-शोर के साथ तैयारी चल रही है. पुलिस प्रशासन ने भी गुर्जर समाज की महापंचायत को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इसके लिए कई जिलों से फोर्स को बुलाया गया है. 

पीलूपुरा का गुर्जर आंदोलन से खासा नाता

भरतपुर के पीलूपुरा में होने वाली महापंचायत खासी मायने रखती है, क्योंकि इस महापंचायत में गुर्जर समाज आगे की रणनीति तय करेगा. दूसरी बात और पीलूपुरा का गुर्जर आंदोलन से खासा नाता रहा है. शनिवार को विजय बैंसला गुर्जर महापंचायत स्थल पर भी पहुंचे.

Latest and Breaking News on NDTV

विजय बैंसला से मिले भरतपुर के आईजी

इस दौरान महापंचायत स्थल जायजा लिया. भरतपुर के आईजी राहुल प्रकाश भी पीलूपुरा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक विजय बैसला से बात की. आईजी राहुल प्रकाश ने समाज के लोगों से शांतिपूर्वक तरीके से अपनी मांग रखने को कहा. 

सरकार से वार्ता पर विजय बैंसला ने कहा कि सिर्फ अफवाहें हैं. कोई वार्ता नहीं हुई है. समाज के पंच पटेलों ने गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम को अपना मांग पत्र सौंपा है. कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निधन के बाद यह समाज की पहली महापंचायत है. 

दौसा में गुर्जर समाज की बैठक रही बेनतीजा

महापंचायत से पहले शनिवार को दौसा में गाजीपुर स्थित देवनारायण मंदिर में गुर्जर समाज की बैठक हुई है, जिसमें सरकार की ओर से गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम शामिल हुए. पर इस बैठक में हल नहीं निकल पाया. गृह राज्य मंत्री ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि मैं समाज के लोगों से आग्रह किया है कि वह सभी एक जाजम पर बैठकर इस संबंध में चर्चा कर लें तो बेहतर रहेगा. इस दौरान समाज के लोगों ने मंत्री एक मांग पत्र भी सौंपा है. 

भारतीय किसान यूनियन (लो.) भी आया सामने

गुर्जर समाज की महापंचायत के बीच भारतीय किसान यूनियन (लोकतांत्रिक) के प्रदेश प्रभारी मदन मोहन राजौर ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को ज्ञापन भेजते हुए MBC वर्ग को पूर्ण आरक्षण लाभ दिलाने की मांग की है.

Latest and Breaking News on NDTV

पत्र में 8 जून को पीलूपुरा-कारावाड़ी में होने वाली महापंचायत का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में लंबे समय से MBC वर्ग की जातियों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है. सरकार की घोषणाओं और नीतियों के बावजूद जमीनी स्तर पर इन वर्गों को आरक्षण का फायदा नहीं मिल रहा. 

ये प्रमुख मांग

  • राजस्थान में रोस्टर प्रणाली में बदलाव कर MBC आरक्षण को पूरा लाभ दिया जाए.
  • EWS आरक्षण को भी अनुसूचित जाति/जनजाति के समकक्ष लाभ दिया जाए.
  • जिन लोगों को भूमि आवंटन आदेश के बावजूद ज़मीन नहीं मिली, उन्हें भूमि वापस लौटाई जाए.
  • देवनारायण योजना का क्रियान्वयन फिर से शुरू किया जाए, जो पिछले 17 महीनों से रुकी हुई है.
  • न्यायिक सेवा और अनुबंध नियुक्तियों में भी MBC को आरक्षण मिले.
  • MBC वर्ग के लिए नियुक्तियों और नीतियों में सुस्पष्ट प्रावधान किए जाएं.

यह भी पढे़ं- पीलूपुरा में गुर्जर महापंचायत बुलाने की है खास वजह, आखिर क्यों बीजेपी के खिलाफ उतरे विजय बैंसला?

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com