गंजेंद्र सिंह खीमंसर के बेटे को मिली जान से मारने की धमकी, फोन पर कहा- 'गोली मार दूंगा'

चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह को अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन और फेसबुक पर जान से मारने की धमकी मिली है. मामले की गंभीरता को देखते हुए खींवसर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजस्थान चिकित्सा मंत्री के बेटे को मिली धमकी.

Rajasthan News: राजस्थान के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. मामला खींवसर थाना क्षेत्र का है जहां अज्ञात कॉलर ने फोन पर और सोशल मीडिया के जरिए धनंजय सिंह को निशाना बनाने की धमकी दी है. इस घटना के बाद पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए मामला दर्ज कर लिया है और जांच तेज कर दी है.

'ध्यान रखना, गोली मार दूंगा"'

धनंजय सिंह ने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि 5 जून की सुबह वे खींवसर फोर्ट स्थित अपने कार्यालय 'अटल भवन' में थे. तभी उन्हें एक अनजान नंबर से कॉल आया. कॉलर ने जब उनसे जयपुर आने के बारे में पूछा तो धनंजय ने बताया कि वे दो दिन बाद राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की मीटिंग के लिए जयपुर जाएंगे. 

Advertisement

इस पर आरोपी ने धमकी भरे लहजे में कहा कि ध्यान रखना. मैंने कहा- आप क्या कहना चाहते हैं और कॉल करने वाले का नाम जानना चाहा, तो आरोपी ने कहा, "ध्यान रखना, गोली मार दूंगा". मैंने कहा- मेरे साथ क्विक रेस्पॉन्स टीम (QRT) का जाब्ता तैनात है और उनके पास भी हथियार हैं, तो आरोपी ने फोन काट दिया.

फेसबुक पर भी धमकियों का सिलसिला

सिर्फ फोन ही नहीं बल्कि धनंजय सिंह के आधिकारिक फेसबुक पेज पर भी पिछले कुछ समय से धमकियों भरे संदेश और कमेंट्स किए जा रहे हैं. उन्होंने इन धमकियों के स्क्रीनशॉट और यूआरएल पुलिस को सौंप दिए हैं. यह धमकियां परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता का कारण बनी हुई हैं.

पुलिस ने शुरू की जांच

खींवसर थानाधिकारी अदिति उपाध्याय ने बताया कि यह एक गंभीर मामला है. पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. मामले की जांच एसआई अमर चंद को सौंपी गई है और साइबर सेल की मदद से कॉलर की लोकेशन और फेसबुक यूआरएल को ट्रेस किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- Rajasthan: घर बैठे कमाई के चक्कर में खाली हो रहे बैंक खाते, ठगों के निशाने पर महिलाएं और युवा

Advertisement