विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2025

Weather Alert:राजस्‍थान के गंगानगर में तापमान 47 ड‍िग्री के पार, जानें कब होगी बार‍िश; IMD की नई भव‍िष्‍यवाणी

Weather Alert: 15 से 16 जून तक बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं के प्रभाव के कारण पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं बादलों की गर्जना के साथ वज्रपात की गतिविधियां दर्ज की जा सकती हैं.

Weather Alert:राजस्‍थान के गंगानगर में तापमान 47 ड‍िग्री के पार, जानें कब होगी बार‍िश; IMD की नई भव‍िष्‍यवाणी
फाइल फोटो.

Weather Alert: राजस्‍थान में भीषण गर्मी पड़ रही है. पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने और हीटवेव-तीव्र हीटवेव और ऊष्णरात्री का दौर आगामी 4-5 दिन जारी रहने की प्रबल संभावना है. IMD वैज्ञानिक राधेश्याम शर्मा ने बताया, "पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग और सीमावर्ती इलाकों में भीषण गर्मी की स्थिति बनी हुई है.  गंगानगर में लगातार दो दिन से अधिकतम तापमान 47 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया है."

जयपुर संभाग में तापमान 45 ड‍िग्री के पार 

शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर संभाग और कोटा संभाग में भी अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है. पश्चिमी राजस्थान में अगले 5-6 दिन मौसम शुष्क रहने से तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा. गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर और चूरू के आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी की स्थिति अगले 3 दिन तक बनी रहेगी. पूर्वी राजस्थान में भी आगामी 3-4 दिनों तक लू की स्थिति बनी रहेगी. 

15 और 16 जून को बार‍िश की संभावना 

15 से 16 जून तक बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं के प्रभाव के कारण पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं बादलों की गर्जना के साथ वज्रपात की गतिविधियां दर्ज की जा सकती हैं. कोटा संभाग भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में 15-16 जून को दोपहर बाद बादलों की गर्जना के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. उसके बाद 18-20 जून को पूर्वी राजस्थान में तापमान में गिरावट होने की संभावना है. 

जयपुर में गुरुवार को 46 डिग्री रहेगा तापमान

इसके अलावा प्रदेश के सात अन्य जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है. इनमें जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, झुंझुनूं, सीकर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर और दौसा शामिल हैं. इन जिलों में भी गर्मी का प्रभाव रहेगा और लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है. वहीं, जयपुर में 11 और 13 जून को अधिकतम तापमान 45 डिग्री, जबकि 12 जून को डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज होने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें: पीएम सूर्य घर योजना में रिश्वत का खेल, घूस का पैसा लेकर भाग रहे AEN को दौड़ा-दौड़ा कर पकड़ा...सामने आया वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com