राजस्थान हाईकोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप, चप्पे-चप्पे की शुरू हुई तलाशी

Rajasthan News: राजस्थान हाईकोर्ट को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है. सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत एक्शन लेते हुए हाईकोर्ट के 'सत्यमेव जयते' भवन को पूरी तरह खाली करा लिया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राजस्थान हाईकोर्ट
NDTV

Bomb threat in Rajasthan high Court: राजस्थान हाईकोर्ट परिसर में एक बार फिर बम होने की सूचना से सनसनी फैल गई है. सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक्शन लिया और हाईकोर्ट के 'सत्यमेव जयते' भवन को पूरी तरह खाली करा लिया गया है. इस सूचना के बाद से ही पूरे कैंपस में अफरा-तफरी का माहौल है.

हाईकोर्ट प्रशासन ने पुलिस को दी सूचना

मिली जानकारी के मुताबिक, जैसे ही हाईकोर्ट प्रशासन को संदिग्ध वस्तु या बम होने की जानकारी मिली, बिना देरी किए इसकी सूचना पुलिस के आला अधिकारियों को दी गई. प्रशासन की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी जाब्ते के साथ मौके पर पहुंच गए.

चप्पे-चप्पे की हो रही है तलाशी

पुलिस के साथ ही बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमें भी सत्यमेव जयते भवन पहुंच चुकी हैं. सुरक्षाकर्मी पूरे भवन के एक-एक कमरे, गैलरी और पार्किंग एरिया की गहनता से तलाशी ले रहे हैं. सुरक्षा कारणों से फिलहाल भवन के अंदर किसी के भी प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है.

चप्पे-चप्पे की तलाशी लेते सुरक्षा एंजेसियां
Photo Credit: NDTV

सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा

मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा के लिहाज से सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. सत्यमेव जयते भवन का सर्च अभियान अभी जारी है. साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह सूचना कॉल के जरिए मिली या किसी और माध्यम से, ताकि अफवाह फैलाने या साजिश रचने वाले का पता लगाया जा सके.

Advertisement

17 फरवरी को भी मिली थी हाइकोर्ट को धमकी

बता दें कि साल 2026 के दूसरे महीने फरवरी में अब तक यह तीसरी बार है जब हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. मंगलवार (17 फरवरी) को सुबह 11 बजे के आसपास जयपुर परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. इसके लिए जयपुर बेंच को मेल भेजा गया था जिसमें कहा गया था कि दोपहर की इस्लामी नमाज से पहले कोर्ट में 19 बम फटेंगे.  कोर्ट में मौजूद सभी मुसलमानों को दोपहर 12:20 बजे तक बाहर निकाल लिया जाना चाहिए. इसके बाद हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से पुलिस को सूचना दी गई थी. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान हाईकोर्ट को धमकी भरा मेल, जयपुर परिसर को करवाया गया खाली, जोधपुर में बजने लगा सायरन

Advertisement

Topics mentioned in this article