विज्ञापन

राजस्थान हाईकोर्ट को धमकी भरा मेल, जयपुर परिसर को करवाया गया खाली, जोधपुर में बजने लगा सायरन

अधिवक्ताओं का कहना है कि ऐसी धमकियों से कोर्ट की कार्रवाई प्रभावित होती हैं. हर दिन कोर्ट में अहम सवाल लगे होते हैं. लेकिन इस तरह के मेल मिलने के बाद उन महत्वपूर्ण केस में सुनवाई नहीं हो पाती. 

राजस्थान हाईकोर्ट को धमकी भरा मेल, जयपुर परिसर को करवाया गया खाली, जोधपुर में बजने लगा सायरन

Rajasthan High Court bomb threat: राजस्थान में एक बार फिर धमकी भरे मेल ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है. शुक्रवार (6 फरवरी) सुबह 11 बजे के आसपास जयपुर परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. जयपुर बेंच को मेल भेजा गया था, इसके बाद हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से पुलिस को सूचना दी गई. बम स्क्वाड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट होकर काम कर रही है. बताया जा रहा है कि जोधपुर हाईकोर्ट परिसर को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है.

अक्सर 4 से 5 घंटे प्रभावित होती है कार्रवाई

राजस्थान हाईकोर्ट, जयपुर.

राजस्थान हाईकोर्ट, जयपुर.

ऐसा पहली बार नहीं है जब हाईकोर्ट को इस तरह की धमकी मिली है. पूर्व में भी दिसम्बर में कोर्ट को बम से उड़ाने के लिए लगातार 4 दिन धमकी मिली थी. इससे पहले 31 अक्टूबर और 5 दिसंबर को भी हाईकोर्ट को मेल भेजा गया. हालात यह है कि इस तरह की धमकियों के चलते कोर्ट की कार्रवाई अक्सर 4 से 5 घंटे प्रभावित होती है.

जोधपुर में भी कोर्ट रूम खाली

ऐसा ही वाकया जोधपुर से भी सामने आया. जब अचानक हाईकोर्ट में अलर्ट का सायरन बजने लगा तो हलचल तेज हो गई. सायरन बजते ही कोर्ट रूम खाली हुआ. सूत्रों के अनुसार, यहां भी धमकी भरा मेल मिलने की बात सामने आ रही है.

जोधपुर हाईकोर्ट की तस्वीर.

जोधपुर हाईकोर्ट की तस्वीर.

हालांकि पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है. इस बीच, अधिवक्ताओं का कहना है कि ऐसी धमकियों से कोर्ट की कार्रवाई प्रभावित होती हैं. हर दिन कोर्ट में अहम सवाल लगे होते हैं. ऐसे में उन महत्वपूर्ण केस में सुनवाई नहीं हो पाती. 

यह भी पढ़ेंः अब स्कूलों की बिल्डिंग पर एक्सपायरी डेट भी लिखी जाएगी, मदन दिलावर बोले- कांग्रेस की वजह से भवन मजबूत नहीं बने

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close