विज्ञापन
This Article is From Mar 23, 2025

राजस्थान में ATM कैश वैन से मादक पदार्थ की तस्करी, भारत सरकार लिखी गाड़ी में मिली 80 लाख की अवैध ड्रग्स

पुलिस का कहना है कि तस्कर पुलिस को चकमा देने के लिए किस तरीके से अलग-अलग हथकंडे अपना रहे हैं. आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा हो सकता है.

राजस्थान में ATM कैश वैन से मादक पदार्थ की तस्करी, भारत सरकार लिखी गाड़ी में मिली 80 लाख की अवैध ड्रग्स
ATM कैश वैन से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी

Barmer News: राजस्थान में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई ताबड़तोड़ जारी है. रविवार को बाड़मेर जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में भारत सरकार लिखे कैश वाहन को पकड़ा है. कैश वाहन में करीब 80 लाख रुपये का डोडा पोस्त बरामद किया गया है. वहीं, पुलिस की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है. पुलिस को तलाशी के दौरान एटीएम कैश वाहन में सिक्योरिटी गार्ड की ड्रेस भी मिली है. साथ ही गाड़ी से 12 बोर की राइफल और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. 

खेत में कमरे में थी गाड़ी

जानकारी के मुताबिक, सूचना मिली कि लूणवा जागीर के भोलागर नगर ग्राम पंचायत के इलाके में नरेश पुत्र जबराराम के खेत में एक कमरा बना हुआ है. उक्त कमरे में कैश ट्रांजिट व्हीकल कैश को लाने-ले जाने वाला वाहन बनाया हुआ. उसके अंदर डोडा-पोस्त भरा हो सकता, साथ ही अवैध हथियार भी मिल सकते हैं.

7 क्विंटल 38 किलो डोडा पोस्त बरामद

इस पर गुड़ामालानी थाने की पुलिस ने दबिश दी तो वहां पर सीएमएस वाहन मिला, उसकी तलाशी लेने पर 7 क्विंटल 38 किलो डोडा-पोस्त मिले. आरोपी पुलिस को चकमा देने के लिए तस्करी में ATM मशीन में कैश डालने वाले CMS सिक्योरिटी के वाहन का इस्तेमाल कर रहे थे. गाड़ी पर आगे और पीछे भारत सरकार लिखा हुआ है.

Latest and Breaking News on NDTV

गाड़ी से राइफल और कारतूस बरामद

गुड़ामालानी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लुणवा जागीर गांव से सीएमएस गाड़ी में भरे 7 क्विंटल 38 किलो डोडा-पोस्त बरामद किए है. साथ ही 12 बोर की राइफल और 7 जिंदा कारतूस भी गाड़ी से बरामद किए गए. इसके अलावा पुलिस को एक सिक्योरिटी गार्ड की यूनिफॉर्म भी मिली है.

थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि यह वाहन सुनील, सुरेंद्र और नरेश नाम के लड़कों ने वहां पर खड़ा किया है. गाड़ी को शाम के समय लाकर खड़ी की थी. हमारे पहुंचने पहले ही सभी आरोपी वहां से भाग चुके थे. रात के समय डोडा-पोस्त की सप्लाई करनी थी. तस्कर पुलिस को चकमा देने के लिए किस तरीके से अलग-अलग हथकंडे अपना रहे हैं. आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा हो सकता है.

यह भी पढे़ं- राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 दिन में खोजा ब्लाइंड मर्डर का आरोपी; पुरानी रंजिश के चलते की गई हत्या

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com